कलेक्टर डॉ श्रीकान्त पाण्डेय ने की जनसुनवाई

समस्याओं के निराकरण हेतु अधिकारियों को दिए निर्देश
देवास 11 फरवरी 2020/ जिला मुख्यालय पर मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय में कलेक्टर डॉ. श्रीकान्त पाण्डेय ने जनसुनवाई की। जनसुनवाई में आवेदकों ने अपने आवेदन कलेक्टर डॉ. पाण्डेय के समक्ष प्रस्तुत किए। कलेक्टर डॉ. पाण्डेय ने आवेदनों पर त्वरित कार्यवाही करते हुए संबंधित विभाग के अधिकारियों को निराकरण के निर्देश दिए। जनसुनवाई में डिप्टी कलेक्टर नरेंद्र धुर्वे, डिप्टी कलेक्टर शिवानी तरेटिया सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे।
प्रधान मंत्री आवास योजना में मकान दिलाया जाए
जनसुनवाई में आवेदक कालूसिंह पिता भंवरसिंह ने आवेदन दिया कि उनके पास निवास करने हेतु कोई मकान नहीं है। वे कच्ची टापरी में निवास कर रहे हैं। उन्हें शासन की योजना के तहत मकान आज तक नहीं दी गई है अतः उन्हें प्रधान मंत्री आवास योजना में मकान दिलाया जाए। आवेदन पर सुनवाई करते हुए कलेक्टर डॉ. श्रीकान्त पाण्डेय ने संबंधित विभाग को नियमानुसार कार्यवाही कर निराकरण हेतु ‍निर्देश दिए।
प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना का लाभ दिलाया जाए
जनसुनवाई में आवेदक प्रहलाद पिता रामगोपाल तथा नंदकिशोर पिता रामगोपाल निवासी आगुरली तहसील बागली ने प्रधानमंत्री सम्मान निधि राशि का लाभ दिलाने के लिए आवेदन दिया। आवेदन पर सुनवाई करते हुए कलेक्टर डॉ. श्रीकान्त पाण्डेय ने संबंधित विभाग को नियमानुसार कार्यवाही कर निराकरण हेतु ‍निर्देश दिए।
बीपीएल राशन कार्ड बनाया जाए
जनसुनवाई में आवेदक प्रदीप प्रजापति निवासी रेवाबाग ने बीपीएल कार्ड बनाने तथा आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए आवेदन दिया। आवेदन पर सुनवाई करते हुए कलेक्टर डॉ. श्रीकान्त पाण्डेय ने संबंधित विभाग को नियमानुसार कार्यवाही कर निराकरण हेतु ‍निर्देश दिए।
पॉलिसी में जमा किये गये रूपये दिलवाये जाए
जनसुनवाई में आवेदक लाखन सोलंकी निवासी संजय नगर देवास ने पॉलिसी में जमा किये गये रूपये दिलवाने के संबंध में आवेदन दिया। आवेदन पर सुनवाई करते हुए कलेक्टर डॉ. श्रीकान्त पाण्डेय ने संबंधित विभाग को नियमानुसार कार्यवाही कर निराकरण हेतु ‍निर्देश दिए ।
लाडली लक्ष्मी योजना का लाभ दिलाया जाये
जनसुनवाई में आवेदक मुकेश पिता रामचन्द्र मालवीय ने लाडली लक्ष्मी योजना का लाभ दिलवाये जाने के संबंध में आवेदन दिया। आवेदन पर सुनवाई करते हुए कलेक्टर डॉ. श्रीकान्त पाण्डेय ने संबंधित विभाग को नियमानुसार कार्यवाही कर निराकरण हेतु ‍निर्देश दिए।
जनसुनवाई में अतिक्रमण हटवाने, इलाज के लिए सहायता दिलवाने, मीटर बदलवाने, प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने, रास्ते पर से अतिक्रमण हटाने, बिजली के बिल कम कराने प्रसूति सहायता राशि के संबंध में सहित अन्य आवेदन पर संबंधित विभाग के अधिकारियों को जांच कर त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।

Post Author: Vijendra Upadhyay

Leave a Reply