देवास 13 फरवरी 2020/ कलेक्टर डॉ. श्रीकान्त पाण्डेय ने बताया कि मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना अंतर्गत 15 फरवरी से 02 मार्च 2020 के बीच प्रस्तावित तीर्थ यात्राएं राज्य शासन द्वारा अपरिहार्य कारणों से निरस्त कर दी गई है। उन्होंने बताया कि 18 फरवरी से 23 फरवरी 2020 के बीच काशी-गया की तीर्थ यात्रा भी राज्य शासन द्वारा अपरिहार्य कारणों से निरस्त कर दी गई है।


