देवास 17 फरवरी 2020/ जिला स्तरीय सलाहकार समिति की बैठक आज सोमवार को कलेक्टर सभाकक्ष में कलेक्टर डॉ. श्रीकान्त पांडेय की अध्यक्षता में संपन्न हुई । बैठक में पिछली बैठक की कार्यवाही रिपोर्ट, वर्ष 2019-20 में अभी तक आयोजित कार्यक्रमों की स्थिति, राज्य परियोजना निदेशक की मॉनिटरिंग विजिट रिपोर्ट के पालन प्रतिवेदन, स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर के अनुसार प्रशिक्षण प्रक्रिया , आरसेटी से प्रशिक्षित प्रशिक्षणार्थियों को व्यवसाय, नाबार्ड के सहयोग से नेवी स्किल के तहत प्रशिक्षण, वर्ष 2017-18 एवं वर्ष 2018- 19 के लंबित दावो पर विषयवार चर्चा की गई। बैठक में कलेक्टर डॉ. श्रीकान्त पांडेय ने भारत सरकार द्वारा संचालित किसान सम्मान निधी योजना पर सभी बैंक समन्वयको को निर्देशित किया कि इस योजना अंतर्गत सभी लाभार्थी कृषको को फसल ऋण का लाभ राष्ट्रकृत एवं ग्रामीण बैंक अतीशीघ्र उपलब्ध करावे। जिससे की शासन का सभी कृषको को फसल ऋण उपलब्ध कराने का उद्देश्य पूर्ण हो सके । बैठक में शासकीय ऋण योजनान्तर्गत विभिन्न योजनाओं की बैंकवार प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने सभी शासकीय विभागो एवं बैंक समन्वयको को निर्देशित किया कि वे सभी योजनाओं के अपने लक्ष्य मार्च प्रथम सप्ताह तक पूर्ण कर लें। बैठक में अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दिक्षित द्वारा भी विभिन्न मुद्दों पर मार्गदर्शन प्रदान किया गया। बैठक में जिला विकास प्रबंधक नाबार्ड श्री अविनाश तिवारी एवं भारतीय रिजर्व बैंक प्रतिनिधी ने अपने विचार रखे। अग्रणी जिला प्रबंधक अरविंद रंजन ने बैठक में उपस्थित लोगो का आभार व्यक्त किया।
Related Posts '
03 MAY
पत्रकारिता में हो स्वदेशी दृष्टि एवं विश्वसनीयता : कैलाश सनोलिया
पत्रकारिता में हो स्वदेशी दृष्टि एवं विश्वसनीयता :...
02 MAY
डोडिया टीवीएस द्वारा आयोजित लकी ड्रॉ स्कीम का सफल आयोजन
Screenshot डोडिया टीवीएस द्वारा आयोजित लकी ड्रॉ स्कीम का...
01 MAY
24 घंटे में किसान की मेहनत की कमाई चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
24 घंटे में किसान की मेहनत की कमाई चोरी करने वाला...
30 APR
देवास-इंदौर बस में महिला से छेड़छाड़, कंडक्टर पर केस दर्ज
देवास-इंदौर बस में महिला से छेड़छाड़, कंडक्टर पर केस...
29 APR
नर्सरी, केजी-1 और केजी-2 के बच्चों की अब किसी भी तरह की लिखित परीक्षा नहीं ली जाएगी
नर्सरी, केजी-1 और केजी-2 के बच्चों की अब किसी भी तरह की...

