अपर कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी को जनसुनवाई में आवेदकों ने बताई अपनी समस्याएं

देवास 18 फरवरी 2020/ जिला मुख्यालय पर मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय में कलेक्टर डॉ. श्रीकान्त पाण्डेय के मार्गदर्शन में अपर कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी ने जनसुनवाई की। जनसुनवाई में कई आवेदकों ने आवेदन प्रस्तुत किये। अपर कलेक्टर श्री नरेन्द्र सूर्यवंशी ने आवेदनों पर त्वरित कार्यवाही करते हुए संबंधित विभाग के अधिकारियों को निराकरण के निर्देश दिए। जनसुनवाई में डिप्टी कलेक्टर नरेंद्र धुर्वे, डिप्टी कलेक्टर शिवानी तरेटिया सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे।
प्रधान मंत्री आवास योजना में मकान दिलाया जाए
जनसुनवाई में आवेदक रेखा पति बने सिंह निवासी शंकरगढ देवास ने आवेदन दिया कि उन्हें प्रधान मंत्री आवास योजना के तहत मकान आज तक नहीं दिया गया है। अतः उन्हें प्रधान मंत्री आवास योजना में मकान दिलाया जाए। आवेदन पर सुनवाई करते हुए अपर कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी ने संबंधित विभाग को नियमानुसार कार्यवाही कर निराकरण हेतु ‍निर्देश दिए।
बीपीएल कार्ड बनवाया जाए
जनसुनवाई में आवेदक रानी निवासी भौरासा ने आवेदन दिया कि वे गरीब है तथा उनका बीपीएल कार्ड अभी तक नहीं बना हैं। उनका बीपीएल कार्ड बनवाया जाए। आवेदन पर सुनवाई करते हुए अपर कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी ने संबंधित विभाग को नियमानुसार कार्यवाही कर निराकरण हेतु ‍निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री स्वच्छानुदान राशि दिलाई जाये
जनसुनवाई में आवेदक मोतनबाई पति पुंजीलाल निवासी ईकलेरा ने आवेदन दिया कि उन्होंने मुख्यमंत्री स्वच्छानुदान के लिए आवेदन दिया था। परन्तु उन्हें अभी तक मुख्यमंत्री स्वच्छानुदान राशि नही मिली है। आवेदन पर सुनवाई करते हुए अपर कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी ने संबंधित विभाग को नियमानुसार कार्यवाही कर निराकरण हेतु ‍निर्देश दिए।
जनसुनवाई में अतिक्रमण हटवाने, इलाज के लिए सहायता दिलवाने, मीटर बदलवाने, प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने, रास्ते पर से अतिक्रमण हटाने, पक्की सड़क निर्माण, प्रसूति सहायता राशि के संबंध में सहित अन्य आवेदन पर सुनवाई की तथा संबंधित विभाग के अधिकारियों को जांच कर त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।

Post Author: Vijendra Upadhyay

Leave a Reply