आज दिन भर से चर्चा में बने रहे पूर्व महापौर, कांग्रेस ने लगाए आरोप

देवास/ कल देर रात सिविल लाइन थाने पर जाने के कारण महापौर सुभाष शर्मा आज सभी के लिए चर्चा का विषय बन गए है।
पूर्व महापौर सुभाष शर्मा सिविल लाइन टी.आई. योगेंद्र सिंह सिसोदिया से मिलना चाहते थे। उनकी शिकायत थी की पिछले आठ दिनों से में गाय के बछड़े के घूम होने की बात कर रहा हूँ पर कोई संतुष्टि पूर्ण जवाब नहीं मिला। पूर्व महापौर ने थाने जाते ही सिपाहियों को सैलूट भी किया। करीब ढेड़ से दो घंटे चले इस मामले में उन्होंने मिडिया से भी चर्चा की। मीडिया को दिए इंटरव्यू में उन्होने कहा की में परशुराम वाला हूँ। कुछ समय के बाद वहा सीएसपी और एसडीएम भी पहुंचे। बाद में उन्होंने एसपी से फ़ोन पर भी चर्चा की ओर आरोप लगाए की टी.आई. उज्जैन चले गए है इसलिए वह थाने नहीं आ रहे है। और कहा की में पिछले 25 सालो से जनप्रतिनिधि हूँ पर आज तक में इस तरह रात में कभी थाने नहीं आया हूँ। साथ के लोगो द्वारा यह भी बताया गया हे की एसपी ने च्रर्चा में पूर्व महापौर से माफ़ी भी मांगी।

शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी ने आरोप ला गये की आज कोरोना से पूरा देश लड़ रहा है आज देश के सभी प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस विभाग, डॉक्टर, नर्से, सफाई कर्मचारी कोरोना योद्धा हे हमे उन्हें सम्मान देने की जरुरत है। और आज पूर्व महापौर खुद भगवान हो गए है और आज इस तरह की हरकत करना ठीक नहीं है।

Post Author: Vijendra Upadhyay

Leave a Reply