-शहर में एक साथ छः मशीनों से किया सेनेटाइज
-महाराष्ट्र से मंगवाई गई मिस्ट स्प्लिनकर मशीन से हो रहा शहर सेनेटाइज
देवास। कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए नगर निगम प्रयास कर रही है। आज शाम को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में निगम के सभी सेनेटाइज वाहनों से एक साथ सेनेटाइज किया गया। निगम आयुक्त विशाल सिंह ने बताया की शहर में एक साथ सेनेटाइज करने का कारण यह है कि किसी भी तरह से आगे कोई वायरस शहर में न लगे इस हेतु इस प्रकार से यह प्रयास किया गया है। वही उन्होंने बताया कि इस तरह से सेनेटाइज करने से लोगो की आंखों में कुछ देर तक मामूली जलन हो सकती है। उन्होंने आम लोगो से कहा है कि जब भी सेनेटाइज किया जा रहा हो लोग अपने घरों में ही रहें क्योंकि इस सेनेटाइज में उच्च स्तर के केमिकल का उपयोग किया गया है। इसमें महाराष्ट्र से आई खास तौर की मशीन जिसका नाम मिस्ट स्प्लिनकर है, उसका उपयोग किया गया है। निगमायुक्त ने बताया कि क्वारेंटाईन क्षेत्रो में भी सेनेटाइज किया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि सेनेटाइशन में ब्लोअर मशीन, बड़ी फायर, छोटे फायर ट्रेक्टर मशीन का उपयोग किया गया है।
यहां हुआ सेनेटाइजेशन
शहर के सयाजी द्वार से सेनेटाइज का कार्य शुरू किया गया। जो जनता बैंक होते हुए नाहर दरवाजा, रेवाबाग, वारसी नगर, बड़ा बाजार, राजबाड़ा, माली मोहल्ला, मदन डेयरी, मीरा बावड़ी, चिमनाबाई होते हुए एमजी हॉस्पिटल, आदि क्षेत्रों में सेनेटाइज किया गया है।

