देवास में 17 मई तक जारी रहेगा लॉक डाउन

देवास। जिला प्रशासन व जनप्रतिनिधियों की बैठक संपन्न हुई। बैठक में निर्णय लिया कि देवास को 17 मई तक लॉक डाउन का पालन करना होगा। देवास में 21 दिन तक कोई भी कोरोना पाजीटिव पेशेंट नहीं आने पर देवास रेड जोन से ऑरेंज जोन में जाएगा।
65 वर्ष से ऊपर के सीनियर सिटीजन व्यक्ति, 10 साल से छोटे बच्चे व गर्भवती महिलाएं भी घर से नहीं निकल पाएगी। साथ ही बाजार में किराने की दुकान, मेडिकल को छोड़कर किसी भी प्रकार की दुकानें नहीं खुलेगी। दो पहिया वाहन पर एक व्यक्ति व चार पहिया वाहन पर दो लोग बैठकर जा पाएंगे। बड़े उद्योगों को 100 से 125 लोगों की अनुमति देकर उद्योग चालू हो पाएगा और इन्हें लाने ले जाने के लिए वाहनों की व्यवस्था उद्योग संचालकों को करनी होगी।

Post Author: Vijendra Upadhyay

Leave a Reply