नगर निगम टीम ने शहर के विभिन्न वार्डो में किया सेनेटाइजेसन का कार्य

देवास 05 मई 2020/ कलेक्टर एवं नगर निगम प्रशासक डॉ. श्रीकान्त पाण्डेय द्वारा दिये गये निर्देशो के पालन में कोरोना वायरस कोविड-19 के संक्रमण से शहरवासियो के बचाव को दृष्टिगत रखते हुये शहर मे प्रतिदिन नगर निगम द्वारा सेनेटाइजेसन का कार्य किया जा रहा है। जिसमे निगम के बडे फायर वाहन, ट्रेक्टर मशीन के साथ ही नई आधुनिक मशीनो व स्प्रे पम्प से निगम कर्मचारियो द्वारा शहर मे सेनेटाईजेशन का कार्य निरंतर रूप से किया जा रहा है। इसके साथ ही साफ-सफाई व्यवस्था को चाक चौबंद रखने हेतु शहर मे नाला, नालियो की सफाई, नालियो मे एंटीलार्वा का छिडकाव व गाजर घास की कटाई तथा स्वीपींग मशीन से क्षेत्रो की सफाई का कार्य भी निगम द्वारा किया जा रहा है। सेनेटाईजेशन किये जाने के कार्य अन्तर्गत निगम के बडे फायर वाहन से ट्रेंचिग मैदान व आस-पास के क्षेत्रो को सेनेटाईज किया गया। ट्रेक्टर मशीन (स्प्रिेंकलर) से झोन क्रमांक 1 के वार्ड क्रमांक 35, 38, 39, 40, झोन क्रमांक 3 के वार्ड क्रमांक 29, 30, 31, 32, झोन क्रमांक 4 के वार्ड क्रमांक 7, 9, 11, झोन क्रमांक 5 के वार्ड क्रमांक 12, 13, के क्षेत्रो को सेनेटाईज किये जाने का कार्य निगम द्वारा किया गया तथा वार्ड क्रमांक 1 से 45 के क्षेत्रो मे निगम कर्मचारियो द्वारा स्प्रे पम्प से सेनेटाईजेशन का कार्य किया गया। एंटीलार्वा का छिडकाव वार्ड क्रमांक 27, 28, 9, 10, 11 के क्षेत्रो मे निगम द्वारा किया गया। साथ ही झोन क्रमांक 3 के वार्ड क्रमांक 30 33, झोन क्रमांक 5 के वार्ड क्रमांक 13, 20 मे नाला, नालियो की सफाई की जाने के साथ ही वार्ड क्रमांक 2, एवं 19 के क्षेत्रो मे गाजर घास कटाई का कार्य भी किया गया। स्वीपींग मशीन से शहर के अम्बेडकर चौराहे से भोपाल चौराहे तक, उज्जैन रोड चौराहे से पुराना आरटीओ ऑफीस तक, अम्बेडकर चौराहे से सयाजी द्वार तक, स्टेशन रोड के दोनो साईड के क्षेत्रो की सफाई निगम द्वारा कराई गई।

Post Author: Vijendra Upadhyay

Leave a Reply