जीवन शक्ति योजना के तहत देवास में कुल 2500 मास्क महिलाओ द्वारा जमा किये गए

देवास। नगर पालिक निगम देवास द्वारा जीवन शक्ति योजना के तहत स्व सहायता समूह की महिलाओं को मास्क बनाने का कार्य प्रदान किया गया है। योजना के तहत देवास जिले की 142 शहरी महिलाओ का उक्त योजना में पंजीयन किया जाकर शासन द्वारा प्रत्येक महिला को 200 मास्क बनाने का आदेश प्रदाय किया गया है। अभी तो नगर पालिक निगम देवास में कुल 2500 मास्क महिलाओ द्वारा जमा किये गए। पूरे प्रदेश में 10000 महिलाओं का पंजीयन किया गया। शासन द्वारा उक्त मास्क राशि रु 11 प्रति मास्क की दर से महिलाओं से लिया जाएगा जिसकी राशि उनके बैंक खाते में ऑनलाइन मास्क प्राप्ति के 2 -3 दिन में डाली जाएगी।

Post Author: Vijendra Upadhyay

Leave a Reply