देवास 7 मई 2020/ कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी डॉ. श्रीकान्त पाण्डेय ने कोरोना वायरस संक्रमण महामारी को दृष्टिगत रखते हुए देवास शहरी क्षेत्र में स्थित निजी नर्सिंग होम की जांच हेतु दल का गठन किया है। कलेक्टर डॉ. श्रीकान्त पाण्डेय ने निर्देश दिए हैं कि गठित दल निजी नर्सिंग होम की जांच तीन दिवस में पूर्ण कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करेंगे। जांच दल के प्रभारी अनुविभागीय दंडाधिकारी देवास अरविंद चौहान रहेंगे।
जारी आदेशानुसार आशी मेडिकेयर मिश्रीलाल नगर देवास, अपेक्स हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर, रोशनी आई सेंटर, संस्कार हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर, चंद्रा नर्सिंग होम तथा राम हॉस्पिटल तारानी कालानी के लिए जिला चिकित्सालय के डॉ. शिवेंद्र मिश्रा एवं नायब तहसीलदार प्रवीण पाटीदार को नियुक्त किया है। इसी प्रकार यश हॉस्पिटल, प्रिज्म हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर, सिटी हॉस्पिटल, खरे नर्सिंग होम, लव-कुश नर्सिंग होम, माहेश्वरी हॉस्पिटल, करीम नर्सिंग होम के लिए जिला चिकित्सालय के डॉ. अशोक वर्मा तथा नायब तहसीलदार राजश्री ठाकुर को नियुक्त किया है।
इसी प्रकार कोठारी नर्सिंग होम, कुलकर्णी नर्सिंग होम, अमन हॉस्पिटल, प्राइम हॉस्पिटल, विनायक हॉस्पिटल, श्रद्धा हॉस्पिटल, सलूजा नर्सिंग होम के निरीक्षण हेतु जिला चिकित्सालय के डॉ. केके कल्याण तथा नायब तहसीलदार पूजासिंह चौहान को नियुक्त किया है। इसी प्रकार प्रभु प्रसाद चिकित्सालय, गगरानी हॉस्पिटल, क्वींस हॉस्पिटल मोती बंगला, देवकर नर्सिंग होम, रॉयल नर्सिंग होम, देवास हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर तथा अमलतास हॉस्पिटल के लिए डॉ एच एस राणा तथा नायब तहसीलदार पूनम तोमर को नियुक्त किया है।

