देवास 08 मई 2020/ कलेक्टर एवं नगर निगम प्रशासक डॉ. श्रीकान्त पाण्डेय के मार्गदर्शन मे निगम के गठित दल द्वारा पुलिस प्रशासन के सहयोग से वायरस के संक्रमण से बचाव हेतु लॉक डाउन (कर्फ्यू) का पालन कर रहे गरीब व झुग्गी बस्ती के जरूरतमंद रहवासियो को नगर निगम टीम द्वारा शहर की सामाजिक संस्थाओ, दानदाताओ से प्राप्त भोजन के पेकेटो का वितरण किया जा रहा है। इसी अन्तर्गत आसरा सामाजिक लोक कल्याण समिती ने 1400, कृषि उपज मंडी ने 1170, देवास सेवा समिती ने 1100, व्ही. ई. आयसर कमर्शिलय प्रा.लि. ने 1000, संस्था कृपालु परिवार ने 590, शिवशक्ति सेवा मंडल ने 211, गुरूद्वारा सेवा समिती ने 200, गायत्री शक्तिपीठ ने 100, संस्था सिद्धि विनायक (रवि जैन) ने 100, अभिभाषक संघ परिवार ने 70, हेल्पींग हेण्ड ने 50, कुल 5991 भोजन के पेकेट तथा रामाश्रय पेराडाईज ने 500 सब्जी के पेकेट निगम को प्रदाय किये।
निगम दल द्वारा वार्ड क्रमांक 16, 1, 19, 30, 31, 32, 33, 11, 40, 41, 18, 22, 23, 44, 45, 26, 27, 39, 43, 34, 35, 28, 29, 5, 6, 13, 37, 7, 8, 9, 42, 38, 15, 4, 2, के क्षेत्रो मे जरूरतंमद, झुग्गी बस्तीयो, गरीब परिवारो को समय सीमा मे किया गया। इसी कडी मे शहर की सामाजिक संस्था मॉ भगवती (संजय वर्मा) ने 500 रोटी, संस्था साथी हाथ बडाना (शीतल गेहलोत) ने 1000 टोस निगम की टीम के समन्वय से शहर के मुक पशु (स्वान) को खिलाये गये।

