खुशियों की दास्तां-हमारे घर पहुंचने की राह हुई आसान

मप्र सरकार का कोटिश आभार मान रहे हैं श्रमिक
देवास 12 मई 2020/ लॉकडाउन अवधि के दौरान मुम्बई में फंसे श्रमिक शिवबदन वर्मा बहुत खुश हैं। वे कहते हैं कि हमारे घर पहुंचने की राह अब आसान हो गई है। वे शीघ्र ही अपने घर को पहुंच जाएंगे। इसके लिए वे मप्र सरकार, मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान तथा देवास जिला प्रशासन का आभार मान रहे हैं।
प्रवासी शिवबदन वर्मा ने बताया कि वे पिछले आठ माह से मुम्बई में रहकर कार्य कर रहे थे। इसी बीच कोरोना महामारी के चलते लॉकडाउन लगाया गया। जिसमें उनके सहित अन्य लोग फंस गए। वे बताते हैं कि दिनरात चिंता सता रही थी कि वे सुरक्षित घर कैसे पहुंचेंगे। इसी बीच सरकार द्वारा हमें वहां निकालने का प्रबंध किया गया। उन्होंने बताया कि हम देवास जिले में आएं तो यहां पर हमें अपनत्व का भाव दिखा। हमारी यहां पर अच्छे से खाने पीने की व्यवस्था की गई तथा देवास से बस द्वारा हमें रीवा पहुंचाया जाएगा। वे तथा अन्य श्रमिक बहुत खुश हैं तथा मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान व जिला प्रशासन का बहुत-बहुत आभार मानते हैं, जिन्होंने हमारे लिये यह उत्कृष्ट व्यवस्था की।

Post Author: Vijendra Upadhyay

Leave a Reply