जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा स्थापित हेल्प डेस्क पर जिला न्यायाधीश ने लोगों की सहायता के लिए की अपील

ट्रांजिट सेंटर लगभग 75 हजार से अधिक श्रमिकों को पहुंचाया गंतव्य तक
देवास, 20 मई 2020/ मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार कोरोना महामारी की स्थिति में पलायन कर रहे प्रवासियों की सहायता के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा देवास-इंदौर रोड स्थित अरगस गार्डन पॉइंट पर स्थापित हेल्प डेस्क का जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री डीके पालीवाल ने निरीक्षण किया।
जिला न्यायाधीश श्री डीके पालीवाल ने प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्थाओं की प्रशंसा करते हुए कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा यहां पर हेल्प डेस्क इसलिए लगाई गई है। इस हेल्प डेस्क के माध्यम से प्रवासी श्रमिकों को समस्याओं का निदान करती है। श्रमिकों को जो भी समस्या आती है उसका हम पता करते हैं और समाधान भी करते हैं। सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से उन्हें भोजन, पानी और आवश्यकता होने पर चप्पल, जूते की मदद उपलब्ध कराई जा रही है। हेल्प डेस्क पर वालंटियर नियुक्त किए गए हैं जो प्रतिदिन अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
जिला न्यायाधीश पालीवाल ने हेल्प डेस्क का निरीक्षण के दौरान नगर निगम कमिश्नर विशाल सिंह चौहान, डिप्टी कलेक्टर प्रदीप सोनी, डिप्टी कलेक्टर प्रिया वर्मा, जिला परिवहन अधिकारी जया वासवा, थाना प्रभारी टीके सोनी से चर्चा की तथा आपदा की स्थिति से पीड़ित हर व्यक्ति की हरसंभव सहायता की अपील भी की।
नगर निगम कमिश्नर विशाल सिंह चौहान ने बताया कि लगभग 75000 लोगों को बसों से गंतव्य तक पहुंचने में सहायता प्रदान की गई है तथा अभी भी प्रतिदिन 10 से 15 हजार लोगों को बसों से पहुंचाया जा रहा है व विभिन्न संस्थाओं के सहयोग से भोजन, पानी व अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जा रही है।
सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवास श्री शमरोज़ खान ने इस अवसर पर वहां उपस्थित लोगों को फिजिकल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करने एवं उन्हें प्रदत्त सहायताओं एवं विधिक सेवा हेल्पलाइन नंबर 15100 के बारे में भी बताया। इस अवसर पर गंगा चरण दुबे अपर जिला न्यायाधीश, नवीन शर्मा अपर जिला न्यायाधीश, विकास भटेले अपर जिला न्यायाधीश, कंचन सक्सेना अपर जिला न्यायाधीश, अवधेश श्रीवास्तव मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, जिला रजिस्ट्रार हेमराज सनोडिया, पैनल अधिवक्ता दीपक नाईक, शिरीष दुबे, पैरा लीगल वोलियंटर्स दरियाव मालवीय, सलीम शेख, संदीप रॉय, अंकित बड़िया उपस्थित थे।

Post Author: Vijendra Upadhyay

Leave a Reply