देवास जिले में अब तक कुल 72 मरीज स्वस्थ होकर घर पहुंचे
—————
जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या 23
————–
देवास 03 जून 2020/ कोरोना वायरस (कोविड-19) के पॉजिटिव मरीजों का उपचार अमलतास अस्पताल देवास में चल रहा था, जिनमे से आज 08 कोरोना पॉजिटिव मरीजों को स्वस्थ होने पर अस्पताल से छुटटी कर दी गई। सभी मरीजों ने जाते समय जिला प्रशासन विशेष रूप से कलेक्टर डॉ श्रीकान्त पाण्डेय, सीईओ जिला पंचायत देवास श्रीमती शीतला पटले सहित अमलतास अस्पताल के सभी चिकित्सक, कर्मचारी विशेष रूप से कोरोना वार्ड के ड्यूटी डाक्टर तथा नर्सिंग स्टाफ के सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। चिकित्सकों द्वारा मरीजों से सोशल डिस्टेंसिग का पालन करने और सभी परिचितों को कोविड जैसे लक्षण दिखाई देने या बीमार होने पर तुरंत डॉक्टर से सम्पर्क करने की सलाह दी।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर.के.सक्सेना ने बताया कि आज 08 कोरोना मरीजों की रिपोर्ट नेगेटिव आने पर तथ पूर्ण रूप से स्वस्थ होने पर अस्पताल से छुटटी दी गई।
डॉ आर.के.सक्सेना ने बताया कि आज 08 पॉजिटिव मरीज स्वस्थ होकर अपने घर पहुचे। अमलतास अस्पताल के कोरोना वार्ड प्रभारी डॉ. अश्विन सोनगरा और उनकी टीम द्वारा निरंतर प्रयासरत रहकर इनका इलाज किया गया। सभी का स्वास्थ्य सामान्य पाये जाने पर आज इन्हे डिस्चार्ज किया गया। अमलतास के अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा उनका स्वागत कर ताली बजा कर बिदाई दी गई। सिविल सर्जन सह कोविड-19 अमलतास नोडल अधिकारी डॉ. अतुल बिडवई ने बताया देवास जिले के प्रत्येक डिस्चार्ज हो रहे मरीज को स्वास्थ विभाग एवं अमलतास अस्पताल की ओर से व्यक्तिगत सुरक्षा किट दी गई तथा उन्हें होम कोरेनटाइन में रहने की सलाह दी गई। इस प्रकार आज दिनांक तक देवास जिले में कुल 72 पॉजिटिव मरीज कोरोना मुक्त हुये एवं मात्र 23 एक्टिव मरीज देवास जिले से मौजूद हैं।


