कोरोना को हराना है तो हमें बरतनी होगी सावधानियां- कलेक्टर डॉ. पाण्डेय

देवास, 04 जून 2020/ वर्तमान में पूरी दुनिया कोरोना महामारी से लड़ाई लड़ रहा है। इसके दृष्टिगत पूरे भारत में लॉकडाउन लगाया था। अब शासन के निर्देशानुसार लॉकडाउन को अनलॉक किया जा रहा है। इस दौरान कही आने-जाने तथा कार्य करने के दौरान सावधानियां बरतनी होगी, जिससे कोरोना को आसानी से हराया जा सकेगा। कलेक्टर डॉ. श्रीकान्त पाण्डेय ने सभी जिले वासियों से कहा कि आगामी छ: माह तक हम विशेष सावधानियां बरतेंगे तो कोरोना वायरस को आसानी से खत्म कर सकेंगे।

    कलेक्टर डॉ. पाण्डेय ने कहा कि सभी नागरिकगण हमेशा मास्क लगाए, हाथों को हैंड सेनेटाइजर से धोयें अथवा साबुन से 20 सेकेंड तक हाथों को धोयें। उन्होंने कहा कि हमेशा सोशल डिस्टेसिंग का पालन करे, अति आवश्यक होने पर ही बाहर जाएं। जहां तक हो सके बेल्ट, अंगूठी, कलाई घड़ी आदि न पहने। हाथ रूमाल का उपयोग कम से कम करें। सेनेटाइजर और टिश्यु पेपर को साथ रखें और जब जरूरी हो तक इस्तेमाल करे। कलेक्टर डॉ. पाण्डेय ने कहा कि घर में जूते पहनकर  प्रवेश न करें, उन्हें बाहर ही उतारे, बाहर से घर आने पर बाहर ही हाथ और पैर धोयें उसके बाद ही प्रवेश करें। उन्होंने कहा कि यदि आपको लगता है कि आप किसी संदिग्ध के संपर्क में आ गए हैं तो पूरा स्नान करें, भाप ले तथा गरम काढ़ा पियें। कलेक्टर डॉ. पाण्डेय ने कहा कि इन सावधानियों को बरतेंगे तो कोरोना संक्रमण को आसानी से हराया जा सकेगा।

Post Author: Vijendra Upadhyay

Leave a Reply