देवास/ फेथ फाउंडेशन ग्लोबल स्कूल द्वारा 21 जून 2020 को फादर्स डे के उपलक्ष्य में मी ,पा एंड ग्रैंड पा प्रतियोगिता का ऑनलाइन आयोजन किया गया है , इस प्रतियोगिता में प्रतिभागी को अपने पापा / दादाजी के साथ एक फोटो क्लिक करके व्हाट्स अप नंबर 7471122747 पर अपनी जानकारी भर कर भेजना होगी । जानकारी प्राप्त होने के पश्चात विद्यालय द्वारा इसे प्रतियोगी क्रमांक के साथ फेथ फाउंडेशन के फेस बुक पेज पर अपलोड किया जायेगा। जिस प्रतियोगी को ज्यादा से ज्यादा लाइक व शेयर उक्त पेज पर मिलेंगे उस प्रतियोगी को विद्यालय द्वारा आकर्षक पुरस्कार दिए जायेंगे। यह जानकारी विद्यालय के प्राचार्य श्री पंकज किटूकले द्वारा दी गई।


