मित्राय का आगृह एक संकल्प-एक पौधा

 देवास। विश्व पर्यावरण दिवस पर सर्वप्रथम पौधों का पूजन कर संकल्प के साथ पौधारोपण किया गया। जानकारी देते हुए सदस्य अखिल दुबे ने बताया कि शुक्रवार को पाचुनकर कॉलोनी स्थित गार्डन में मित्राय द्वारा संचालित पर्यावरण मित्रता अभियान के अंतर्गत शहर के विभिन्न परिसरों में पिछले वर्ष रोपित पौधों की वर्षभर देखभाल करने में विशिष्ट भूमिका निर्वहन करने वाले समाजसेवियों का सम्मान क्षेत्रीय सांसद महेंद्रसिंह सोलंकी के कर कमलो से किया गया।

सोशल डिस्टेंस को ध्यान में रखते हुए कुछ चयनित समाजसेवीओ का सम्मान किया गया। कार्य आगे भी सतत जारी रहेगा। सोलंकी जी ने सभी से आगृह किया कि विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर हम संकल्प ले कि प्रकृति का शोषण बंद करें। इसकी सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी है, क्योंकि प्रकृति से ही जीव-जगत का अस्तित्व है। कार्यक्रम का संचालन चयन कानूनगो व उर्वशी नामदेव ने किया। अंत में सभी का आभार मित्राय सदस्य शुभांगी तिवारी ने माना।

Post Author: Vijendra Upadhyay

Leave a Reply