
देवास-कोरोना वायरस कोविड 19 महामारी के कारण आज पूरे देश का जनजीवन अस्त व्यस्त चल रहा है। जहाँ एक और हम अपने भविष्य को लेकर चिंतित है। वही दूसरी और वर्तमान में इस महामारी से बचाने के लिए स्वास्थ,आंगनवाड़ी,पुलिस,डॉक्टर,सैनिक व पत्रकारों के रूप में कोरोना योद्धाओं की भूमिका निभा रहे सभी क्षेत्र हमारी रक्षा के लिए इस महामारी का डट के सामना कर रहे है। युवा भगतसिंह क्लब के सयोजक अशोक कहार ने बताया कि इन योद्धाओं का सम्मान कर हम क्लब के सभी सदस्य अपने आपको गौरवांवित महसूस कर रहे है।
रविवार 7 जून 2020 को क्लब द्वारा स्वास्थ विभाग, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व बार्डर पर देश सेवा कर लाैटे पूर्व सैनिक अनुराग पंडित का सम्मान प्रतीक चिन्ह भेंट कर किया गया। इस अवसर पर अशोक कहार, पवन व्यास, डॉ भालचंद्र तिवारी, बाबू भाई बी.के,सुनील महाजन, अच्छू लखमानी, महेश व्यास, सतीश बोड़ाना, अतुल मोदी, सुनील, नामदेव, सन्तोष सोनी, मनोज जैन, नवीन चौबे, जितेंद्र तंवर, दिलीप दरबार, अखिलेश दवे, अरुण तिवारी आदि क्लब सदस्य उपस्थित थे।

