देवास। उपचुनाव को लेकर विधायक गायत्रीराजे पवार ने हाटपिपल्या विधानसभा के बरोठा मंडल में भाजपा के प्रत्याशी मनोज चौधरी के समर्थन में सेक्टर प्रभारियों की बैठक ली। शनिवार को प्रात: 11 बजे से विधायक गायत्रीराजे पवार ने बरोठा मंडल के ग्राम सिरोलिया बरोठा व भाटखेड़ी में सेक्टर प्रभारियों के साथ बैठक कर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। भाजपा प्रत्याशी मनोज चौधरी को सर्वाधिक मतों से जिताने की बात कही।
श्रीमती पवार ने कार्यकर्ताओं को बताया कि कांग्रेस पार्टी की कथनी और करनी का अंतर भी कार्यकर्ताओं को बताया। उन्होंने कहा कि 15 माह के कांग्रेस शासन में भ्रष्टाचार चरम पर था। किसान परेशान था। जो कांग्रेस ने वादे किए थे। वह एक भी पूरा नहीं कर पाए। इसको लेकर भी विधायक पवार ने कांग्रेस पर कटाक्ष किया। विकास सिर्फ भारतीय जनता पार्टी कर सकती है। इस अवसर पर विक्रम सिंह पवार, खादी ग्राम बोर्ड अध्यक्ष सुरेश आर्य, भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष नरेंद्र राजपूत, पूर्व जिला अध्यक्ष बहादुर मुकाती पाठ्य पुस्तक निगम अध्यक्ष रायसिंह सेंधव पूर्व महापौर सुभाष शर्मा जिला महामंत्री फूल सिंह चावड़ा दुर्गेश अग्रवाल, नारायण सिंह चौधरी, गणेश पटेल, मंडल अध्यक्ष जगदीश चौधरी, अनिल गुप्ता, विजय सिंह रतेड़ी आदि उपस्थित थे। उक्त जानकारी लखन पवार ने दी।

