विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल की बैठक सम्पन्न, नवीन कार्यकारिणी गठित

देवास। विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल की बैठक संपन्न हुई। बैठक में प्रांतमंत्री सोहन विश्वकर्मा, विभाग संगठन मंत्री उमेश पाराशर, विभाग सहमंत्री राकेश चौधरी, विभाग संयोजक रामबाबू बैरागी मुख्य रूप से उपस्थित थे। बैठक के प्रारंभ में अतिथियों ने श्रीराम मंदिर के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर बैठक का विधिवत शुभारंभ किया। मालवा प्रांतमंत्री सोहन विश्वकर्मा ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।

बैठक के दौरान जिला देवास की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा प्रांतमंत्री द्वारा की गई, जिसमें जिलाध्यक्ष मनोहर पमनानी, जिला उपाध्यक्ष जसवंतसिंह दरबार, जिला उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र चौधरी, जिला कोषाध्यक्ष विजय पांचाल, जिला सहमंत्री संदीप चौबे, जिला सहसंयोजक प्रवीण सोनी, जिला सहसंयोजक नारायण शर्मा, जिला सत्संग प्रमुख विजय ठाकुर, जिला धर्माचार्य प्रमुख विष्णु नागर, जिला अर्चक पुरोहित राजेश शर्मा, जिला सत्संग प्रमुख शैलेंद्र जोशी, मातृशक्ति जिला संयोजिका बबीता शर्मा, दुर्गा वाहिनी जिला संयोजिका संजना राजपूत, जिला धर्म प्रसार प्रमुख प्रितेश शर्मा आदि को बनाया गया। कुछ प्रखंड के दायित्वों की भी घोषणा की गई, जिसमें भौंरासा साप्ताहिक मिलन श्रीराम अखाड़ा प्रमुख सावन प्रखंड सह संयोजक नीरज माली, प्रखंड मंत्री विनोद माली, प्रखंड विद्यार्थी प्रमुख ओम प्रकाश यादव, प्रखंड सुरक्षा प्रमुख अनिकेत, प्रखंड समरसता प्रमुख मोहित, इसी प्रकार प्रखंड संयोजक नितिन पाटीदार, प्रखंड सत्संग प्रमुख शैलेंद्र सोनी, प्रखंड संयोजक विकास चौकसे एवं देवास जिला प्रमुख अभिषेक माली, शिवाजी प्रखंड में प्रखंड संयोजक लोकेंद्र लिंबे, अखंड मंत्री अभिजीत ठाकुर, विद्यार्थी प्रमुख सचिव प्रजापति, सहमंत्री प्रकाश जगरवाल, जिला सुरक्षा प्रमुख अभिषेक माली को बनाया गया। सचांलन विभाग सहमंत्री राकेश चौधरी ने किया। 

Post Author: Vijendra Upadhyay