कांग्रेस पदाधिकारियो ने ली भाजपा की सदस्यता


देवास। गत दिनों बरोठा में आयोजित विभिन्न कार्यो के भूमिपूजन के कार्यक्रम में 6 कांग्रेस पदाधिकारियों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा नेता दुर्गेश अग्रवाल ने बताया कि महाराज विक्रमसिंह पवार के नेतृत्व में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान एवं श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया के समक्ष किसान कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं अभा गुर्जर महासभा देवास के जिलाध्यक्ष मनोहर सिंह कराड़ा, हरीश देवलिया प्रदेश सचिव मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी, जयप्रकाश चौधरी पूर्व जिलाध्यक्ष युवक कांग्रेस, हाफिज घोसी नगर अध्यक्ष किसान कांगे्रस, ईशाक शेख युवा कांग्रेस नेता, सरोज मालवीय महिला कांग्रेस नेत्री ने भाजपा की रीति नीति एवं मुख्यमंत्री शिवराजसिंह से प्रभावित होकर हजारों साथियों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

इस अवसर पर विधायक श्रीमंत गायत्री राजे पवार से प्रभावित होकर क्षत्राणी महासभा की सामाजिक कार्यकर्ता रेखा बैस एवं अर्चना देवड़ा ने सैकड़ों की संख्या में अपने साथियों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

Post Author: Vijendra Upadhyay