21 किमी दौड़ लगाकर स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक

देवास। एथलेटिक्स एसोसिएशन एवं ए.आई.एम. देवास रनिंग ग्रुप द्वारा हम फिट तो इण्डिया फिट के तहत फिट इंडिया फ्रीडम रन का आयोजन किया गया। जिसके अंतर्गत 21 किमी की दौड़ लगाकर लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया। कोच जितेन्द्र गोस्वामी ने बताया कि सभी जूनियर और सीनियर ने 21 किमी रन कर सपथ ली कि पूरे साल हम इसी प्रकार खुद को फीट रखेगे और दुसरो को भी जागरूक करेगे।

इस अवसर पर धावक  अजय दायमा (पटवारी), अश्विन पांगनीस, सुरेन्द्र शुक्ला, लालित द्विवेदी, सौरभ जैन (प्रोफेसर) अशीष जी, सुमित सलुजा, सुभाष चावड़ा (शिक्षक), संदीप वर्मा, शीतल वर्मा, अमित औझा, राज तराणी, जूनियर खिलाड़ी मनीष, सुरेन्द्र, राजपाल, बन्टी, किशन, अभिमन्यु, राहुल, मयंक, अनषुल सहित अन्य खिलाड़ी  उपस्थित थे। हिन्द फौज के सैनिक पुनीत गिरी, धीरज सेंधव, राकेश, गब्बर, अरबाज, रविन्द्र  आदि ने दौड़ के दौरान यातायात व्यवस्था देखी। 

Post Author: Vijendra Upadhyay