देवास जिले में कोरोना वायरस वैक्‍सीन टीकाकरण अभियान के पूर्व ए.ई.एफ.आई कमेटी की बैठक आयोजित

————

     देवास, 05 जनवरी 2021/ देवास जिले में कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला निर्देशानुसार कोरोना वायरस वैक्‍सीन टीकाकरण अभियान के‍ तहत जिले में तैयारियां चल रही है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एम.पी. शर्मा ने बताया कि वैक्‍सीनेशन अभियान के पूर्व ए.ई.एफ.आई कमेटी की बैठक आयोजित की गई। जिसमें एस.एम.ओ. डब्लू.एच.ओ. युनिट इंदौर डॉ. सुधीर सोनी द्वारा पावर पाईंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से कोरोना वायरस वैक्‍सीन टीकाकरण अभियान से पूर्व तैयारियों के संबंध में विस्तारपूर्वक समझाया गया। जिला वैक्सीन स्टोर का अवलोकन करवाया गया जिसमें पूर्ण तैयारियां की जा चुकी है। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. कैलाश कल्याणे द्वारा आई.एल.आर एवं डिपफ्रिजर के बारे में जानकारी दी गई।        

बैठक में सिविल सर्जन डॉ. अतुल बिडवई, आर.एम.ओ. डॉ. एम. एस. गौसर,  वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. के.के. धूत, आईएपी अध्यक्ष डॉ.महेश बावने, एमडी प्रोफसर डॉ.संजय चौरसिया एवं एचओडी अमलतास मेडिकल कॉलेज श्री आर.एस. केलकर, चिकित्सा अधिकारी तथा कमेटी के अन्य सदस्य उपस्थित थे।         

Post Author: Vijendra Upadhyay