– सोशल मीडिया पर और सामाजिक संस्थाओं ने की मांग
देवास टाइम्स। देवास प्रशासन द्वारा शंकरगढ़ पहाड़ी पर विकास कार्य किये जा रहे है जिसके अन्तर्गत प्रशासन द्वारा पिछले माह 3 दिनों के लिये एडवेंचर का आयोजन भी रखा गया था। तब से ही देवास की सोशल मीडिया पर पहाड़ी पर भगवान शंकर की प्रतिमा को बनाये जाने की मांग भी की गई थी। साथ ही देवास की कुछ संस्थाओं ने भी इस बात पर जोर दिया था कि शंकरगढ़ पहाड़ी पर भगवान शंकर की प्रतिमा स्थापित होती है तो वहां का नाम भी सिद्ध होगा जिसके कारण वहा की ऐतिहासिक धरोहर को भी मान्यता मिलेगी।
वर्तमान में पहाडी पर प्रशासन द्वारा आगे की योजनाओं में पौधा रोपण, स्मृति वन पार्क, सड़क निर्माण, पहाडी पर चढने के लिए सीढी निर्माण तथा पीने के पानी और पौधो के लिए पानी की व्यवस्था, बिजली, बैठने के हट बनाये जाने की बात कही गई है। पहाडी के टॉप पर लगभग 70 एकड़ पर पत्थरों को जमा कर चारो तरफ बाउंड्री, खेल मैदान तथा तालाब बनाने की योजना भी है। लेकिन वहां पर भगवान शंकर की प्रतिमा को लेकर अभी तक कोई योजना नहीं बनी है न ही उसका कही भी वर्णन हुआ है।
इस विषय पर देवास एसडीएम प्रदीप कुमार सोनी ने पहले रुचि जरूर दिखाई थी। लेकिन इस विषय पर कितना कार्य हुआ है और आगे कैसे कार्य होना है वह अभी तक स्पष्ट नही हुआ।

