श्री राम जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण हिन्दू संस्कृति और राष्ट्रीय एकात्मता का प्रतीक- विवेक

  • दुबेमंदिर निर्माण को लेकर सामाजिक सद्भाव बैठक सम्पन्न तन-मन-धन से मंदिर निर्माण में सहयोग का लिया संकल्प

देवास। अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर का पुनर्निर्माण सदियों की गुलामी से मुक्ति पा कर विश्वविजय की ओर बढ़ती हिन्दू संस्कृति और राष्ट्रीय एकात्मता का प्रतीक है। प्रभू श्री राम का मंदिर वर्षो पुराना है व इस्लामी हमलावर ने तोड़ कर मस्जिद बनाई थी पर हिन्दू समाज ने सदैव मिलकर प्रतिकार किया है। मंदिर के हर जगह जांच के प्रमाण मिले है।  भगवान श्रीराम के मंदिर निर्माण हो रहा है जिसमे प्रत्येक हिन्दू समाज की जातियो की सहभागिता से ही कार्य हो। उक्त विचार श्री विवेक जी दुबे संपर्क प्रमुख राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मालवा प्रांत ने स्थानीय गुजराती समाज गार्डन  में आयोजित सामाजिक सद्भाव बैठक में बड़ी संख्या में आये विभिन्न जातियो के प्रमुख को सम्बोधित कर कही। श्री दुबे ने कहा कि श्रीराम मंदिर निर्माण में लाखों कारसेवकों ने बलिदान दिया। कई लड़ाई हुई। यह विचारों की लड़ाई है। प्रभू श्रीराम सम्पूर्ण मानव जाति के प्रेरणास्त्रोत है। उन्होंने साधारण जीवन व्यतीत कर प्रेरणा दी।

इस अवसर पर उपस्थित समाज प्रमुख ने भी अपने विचार रखकर मंदिर निर्माण में तन-मन-धन से सहयोग से सहयोग करने का संकल्प लिया। उक्त जानकारी जिला प्रचार प्रमुख अर्जुन वर्मा ने दी।

Post Author: Vijendra Upadhyay