जिले में स्‍वास्‍थ्‍य सुविधाएं और विकास कार्य अच्‍छी गति से चल रहे है, इन कार्यो में और अधिक गति लाये – सांसद सोलंकी

सांसद महेन्द्रसिंह सोलंकी की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक सम्पन्न

देवास का नया मास्‍टर प्‍लान बनाया, शीघ्र शुरू किये जायेंगे विकास कार्य

मनरेगा में दिसम्‍बर 2020 तक 43 लाख 48 हजार मानव दिवस कार्य सृजन

देवास, 07 जनवरी 2021/ सांसद महेन्द्र सोलंकी की अध्यक्षता में गुरूवार को जिला पंचायत सभाकक्ष में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में सांसद महेन्‍द्र सिंह सोलंकी द्वारा राष्‍ट्रीय ग्रामीण रोजगार गांरटी योजना(मनरेगा), प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना कार्यक्रम, नगर निगम देवास की विकास योजनाएं, जल संसाधन विभाग संबं‍धी कार्यक्रम, सांसद स्‍थानीय क्षेत्र विकास योजना, पशु पालन विभाग की केन्‍द्र प्रवर्तित योजनाओं, जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय द्वारा चलाई जा ही योजनाए, जल जीवन मिशन की समीक्षा की गई। बैठक में अन्‍न उत्‍सव की जानकारी दी गई। डब्‍ल्‍यूएचओ के प्रतिनिध डॉ सुधीर सोनी ने कोरोना की वैक्‍सीन की ड्राय रन की जानकारी दी और वैक्‍सीन के पहले चरण के कार्यक्रम की रूप रेखा जिले के सभी अधिकारियों को बताई। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष नरेंद्रसिंह राजपूत, विधायक बागली पहाड़सिंह कन्नौजे, विधायक हाटपीपल्या मनोज चौधरी, देवास विधायक प्रतिनिधि रवि जैन, खातेगांव विधायक प्रतिनिधि विरेन्‍द्र सिंह राजावत, कलेक्टर चन्‍द्रमौली शुक्‍ला, सीईओ जिला पंचायत श्रीमती शीतला पटले तथा समिति के सदस्यगण एवं विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
सांसद महेन्‍द्र सोलंकी ने कहा कि जिले में स्‍वास्‍थ्‍य सुविधाएं और विकास कार्य अच्‍छी गति से चल रहे है। इन कार्यो में और अधिक गति लाये। जससे जिले के नागरिकों को अच्‍छी स्‍वास्‍थ्‍य सुविधाएं मिले और सभी मुल भू‍त सुविधा सडक, पानी और बिजली पर विशेष ध्‍यान दे। सभी जिला अधिकरी जिले के नागरिकों को ध्‍यान में रखकर नई योजनाए बनाकर योजना का लाभ जिले के नागरिकों को पहुंचाये। सांसद श्री सोलंकी ने निर्देश दिये कि जहां पर ट्रांसफार्मर खराब है वहां पर ट्रांसफार्मर बदले जाये। जहां लोड ज्‍यादा है वहा पर अतिरिक्‍त ट्रांसफार्मर लगाकर कनेक्‍शन दिये जाये। उन्‍होंने प्रधानमंत्री ग्राम सडक योजना की समीक्षा की और कहा की जिस गांव में कच्‍ची सडक है वहा पक्‍की सडक बनाई जाये। जिला शिक्षा केन्‍द्र की समीक्षा कर उन्‍होंने कहा कि ग्राम पंचायत दुधलाई के शासकीय माध्‍यमिक विद्यालय भवन की उपलब्‍ध बजट से स्‍कूल की छत का निर्माण कार्य इसी सत्र में कराये। उन्‍होंने कृषि, किसान कल्‍याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा भी की।
बैठक में कलेक्‍टर चन्‍द्रमौली शुक्‍ला ने बताया कि पुराने कलेक्‍टर भवन और पुराने नगर निगम भवन को तोड कर नये सिरे से कलेक्‍टर भवन बनाया जायेगा और नगर निगम भवन का विस्‍तार किया जायेगा। देवास का नया मास्‍टर प्‍लान बनाया गया है, जिस पर शीघ्र विकास के कार्य किये जायेंगे। मिनी सुपर कोरि‍डोर 550 हैक्‍टेयर में बनाया जायेगा। अन्‍तर्राज्‍यीय टर्मिनल बस अड्डा बनाया जायेगा। शंकरगढ पहाडी पर एडवेंचर स्‍पोर्ट तथा स्‍मृति वन बनाकर पर्यटन के लिए हिल स्‍पॉट बनाया जायेगा।‍ जिससे आस पास के लोग सैर-सपाटा के लिए आयेंगे। आने वाले समय में मालवा क्षेत्र में शंकरगढ पहाडी पर्यटन के लिए पहचानी जायेगी। शहर में देवास-इंदौर रोड पर इण्‍डस्‍ट्रीज एरि‍या में इण्‍डस्‍ट्री पार्क बनाया जा रहा है। जिससे मॉर्निग और इवनिंग में परिवार के साथ घुमने के लिए एक अच्‍छा स्‍थान बनेगा। जिसमें स्‍पोर्टस एक्टिविटी और फूड जोन और पार्किंग स्‍थल बनाया जा रहा है।
बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्रीमती शीतला पटले ने बताया कि महात्‍मा गांधी राष्‍ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना देवास जिले की 06 जनपद पंचायत और 495 ग्राम पंचायतों में 1 लाख 1 हजार 487 सक्रिय जॉबकार्डधारी परिवार है तथा जिले में कुल 11 हजार 217 कार्य प्रगतिरत है। जिले में मनरेगा अंतर्गत 2020-21 में दिसम्‍बर 2020 तक 43 लाख 48 हजार मानव दिवस कार्य सृजन किये गये। देवास जिले में 2020-21 में जिला स्‍तरीय समिति द्वारा 64 गौशाला अनुमोदित की गई, जिसमें 43 गौशालाओं का निर्माण कार्य शुरू हो गया है।
बैठक में पशु पालन विभाग द्वारा चलाई जा रही राष्‍ट्रीय पशुधन मिशन अन्‍तर्गत रिस्‍क मेनेजमेंट पशु बीमा कार्यक्रम की समीक्षा की। बैठक में बताया गया कि जिले को 2 हजार पशुओं का बीमा का लक्ष्‍य मिला है, जिसमें से 246 पशुओं का बीमा हो गया है। जिले के किसान पशुओं का बीमा कराकर योजना का लाभ उठाये।
बैठक में राष्‍ट्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मिशन, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, राष्‍ट्रीय खाद्य सुरक्षा कार्यक्रम, पेय जल कार्यक्रम, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, मध्‍यान्‍ह भोजन कार्यक्रम, स्‍वच्‍छ भारत मिशन (ग्रामीण), रूफ वाटर हार्वेस्टिंग लगाये जाने के संबंध में नगर निगम द्वारा की गई कार्यवाही, राष्‍ट्रीय सामाजिक सहायक कार्यक्रम, दिन दयाल ग्राम ज्‍याति योजना, समेकित बाल विकास योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम, राष्ट्रीय कृषि विकास योजना, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, कन्‍या विवाह/निकाह योजना, प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल योजना तथा सर्वशिक्षा अभियान की विस्तार से समीक्षा की गई।

Post Author: Vijendra Upadhyay