————
जिला चिकित्सालय देवास परिसर नर्सिंग प्रशिक्षण केन्द्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बरोठा एवं अमलतास मेडिकल कालेज देवास मे आयोजित हुआ ड्रायरन
———–
देवास, 08 जनवरी 2021/ मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार कोविड-19 कोरोना वैक्सीन टीकाकरण अभियान देवास जिले में कलेक्टर चद्रमौली शुक्ला के मार्गदर्शन में 8 जनवरी को तीन स्वास्थ्य संस्थाओं जिला चिकित्सालय देवास परिसर स्थित नर्सिंग प्रशिक्षण केन्द्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बरोठा एवं अमलतास मेडिकल कालेज देवास मे कोरोना टीकाकरण अभियान का पुर्वाभ्यास (ड्रायरन) आयोजित किया गया।
देवास विधायक श्रीमती गायत्री राजे पवार एवं कलेक्टर चन्द्रमौली शुक्ला द्वारा जिला चिकित्सालय परिसर नर्सिंग प्रशिक्षण केन्द्र मे कोविड-19 टीकाकरण पुर्वाभ्यास (ड्रायरन) की व्यवस्था को देखा। ड्यूटीरत वेक्सीनेशन आफिसर्स, चिकित्सको से चर्चा कर जानकारी प्राप्त की एवं उचित व्यवस्था और सफल संचालन के लिये प्रसन्नता व्यक्त की। जिले मे कोविड-19 टीकाकरण अभियान को सफलतापूर्वक सम्पन्न हो इसके लिये पर्याप्त व्यवस्था करने के लिये अधिकारियों एवं चिकित्सको का आवश्यक निर्देश दियें।
इस अवसर पर सुभाष शर्मा, राजीव खण्डेलवाल, अपर कलेक्टर प्रकाश सिंह चौहान, अनुविभागीय अधिकारी देवास प्रदीप सोनी, सिविल सर्जन डॉ. अतुलकुमार विडवई, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. कैलाश कल्याणी, जीएनएमटीसी, प्राचार्य डॉ शिवेन्द्र मिश्रा, डॉ. सुनिल तिवारी, डॉ.एच.एस राणा, डॉ. शरद विरपरा, बीएमओ डॉ गणपतसिंह बघेल, डॉ विष्णुलता उईके, उपजिला मीडिया अधिकारी कमलसिंह डावर, सोनिया पीटर, बीईई सुखदेव रावत, एपीएम स्वीटी यादव उपस्थित रहे।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एम.पी.शर्मा ने जिले मे कोविड-19 टीकाकरण अभियान की तैयारियों के सबंध मे जानकारी देते हुए बताया कोविड-19 टीकाकरण के प्रथम चरण मे हेल्थवर्कर एवं फ्रंटलाईन कार्यकर्ताओं को टीकाकृत किया जाना है। इन्हे सुचीबद्ध कर लिया गया है जो कि लगभग 8 हजार है। जैसे ही वैक्सीन प्राप्त होती है प्रथम चरण मे हेल्थ वर्कर फ्रंटलाईन वर्कर का टीकाकरण होगा। एक सेन्टर पर 100 व्यक्तियों का टीकाकरण होगा। हर 5 सेन्टर पर एक एक्सर्ट डॉक्टरो की टीम होगी इनके लिये टीमो और रिर्जव टीम की ड्युटी लगाई है। टीकाकरण हेतु जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग पूर्णरूप से तैयार है। उन्होंने कहा की यह वैक्सीन सभी के लिये पूर्णरूप से सुरक्षित है।
सीएमएचओ ने बताया कि कोविड-19 टीकाकरण अभियान की जिले में आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गयी है। शासन से प्राप्त निर्देशानुसार कोविड-19 टीकाकरण का पुर्वाभ्यास (ड्रायरन) आयोजित किया गया। पुर्वाभ्यास मे तीनो संस्थाओं मे चिकित्सक एवं 5 वेक्सीनेशन आफिसर, नोडल ऑफिसर एवं अन्य स्टाफॅ की ड्युटी लगाई गई, 25-25 व्यक्तियों का कोविड-19 टीकाकरण हेतु पुर्वाभ्यास किया गया। पहले व्यक्ति का पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन किया गया, जिसमे उसकी सारी जानकारी आईडी प्रूफ और एड्रेस प्रूफ द्वारा ली गई। वैक्सीन लगने के पहले उस व्यक्ति के मोबाइल पर एसएमएस द्वारा भेजकर उसे टीकाकरण के स्थान व समय की जानकारी दी गयी। आधार या अन्य कोई दस्तावेज प्रस्तुत करने के बाद कोविड-19 प्रतिक्षा कक्ष और वैक्सिीनेशन रूम मे वैक्सीन देने का पूर्वाभ्यास किया गया। अभियान मे 2 बार वैक्सीन दी जाएगी। व्यक्ति को 4 संदेश दिये गयें। टीकाकरण पश्चात आब्जर्वर रूम मे 30 मिनट बैठने की व्यवस्था की गयी। इस दौरान सभी व्यक्तियों की चिकित्सको, नोडल आफिसर द्वारा निगरानी रखी गयी। पुर्वाभ्यास (ड्रायरन) के लिये माईक्रो आबर्जवर हेतु जिला चिकित्सालय मे डॉ.अतुलकुमार विडवई, अमलतास मेडिकल कालेज हेतु श्रीमति कामाक्षी दुबे, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बरोठा हेतु डॉ.एम.बी अग्रवाल नियुक्त किये गये। ड्रायरन नोडल अधिकारी जिला चिकित्सालय मे डॉ. एम.एस गोसर तथा डॉ. सुनिल तिवारी, अमलताज अस्पताल नोडल अधिकारी डॉ. राजेश चौधरी, सामु.स्वा.केन्द्र बरोठा नोडल अधिकारी डॉ. एम.एस धाकड को नियुक्त किया गया है। तीनो संस्थाओं मे पूर्वाभ्यास (ड्रायरन) का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियो जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग, अमलतास अस्पताल प्रबंधन, चिकित्सक, स्टाफॅ एवं मीडिया का सहयोग रहा।


