कोरोना वेक्सीन टीकाकरण के लिए हम है तैयार, टीकाकरण के साथ रखना होगा अनुकूल व्यवहार
देवास 10 जनवरी 2021/देवास जिले मे कलेक्टर चंंद्रमौली शुक्ला के निर्देशन मे कोविड-19 से बचाव एवं नियंत्रण के लिए कोरोना वैक्सीन टीकाकरण के लिए शासन की गाईडलाईन अनुसार वृहद अभियान चलाया जाएगा। इस हेतु निरन्तर जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग की तैयारी चल रही है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एम पी शर्मा ने बताया कि कोविड- 19 के लिए आने वाली वैक्सीन को किस तरह और कैसे उपयोग में लाया जाएगा, वैक्सिनेशन के लिए टीकाकरण सत्र स्थल पर किस तरह के इंतजाम करने होंगे आदि पर जिला स्तरीय ब्लाॅक स्तरीय अधिकारियों और वैक्सीनेशन ऑफिसर्स का प्रशिक्षण विस्तार से दिया जा रहा है।
नर्सिंग प्रशिक्षण केंद्र में प्रशिक्षण में शहरी नोडल अधिकारी डॉ सुनील तिवारी ने शहरी क्षेत्र की स्वास्थ्य संस्थाओं के मेडिकल ऑफिसर और वैक्सीनेशन ऑफिसर स्वास्थ्य कार्यकर्ताओ को कोविड-19 वैक्सीन से संबंधित समस्त बिंदुओं पर पॉवर पॉइंट प्रिजेंटेशन के माध्यम से विस्तार से प्रशिक्षण दिया। उन्होंने बताया कि कोविड-19 टीकाकरण के लिये योजना एवं सत्र आयोजन, वैक्सीन एवं कोल्ड चैन के रख-रखाव, इंजेक्शन एवं अपशिष्ट प्रबंधन किस प्रकार होगा। पोर्टल में डाटा अपलोड करने से सम्बंधित टीम के 5 सदस्यों वैक्सीनेशन ऑफिसर्स की कोविड-19 में अहम भूमिका के बारे में जानकारी दी। अभियान मे जिसमे 2 बार वैक्सीन दी जाएगी। पहले व्यक्ति का cowin पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन होगा, जिसमे उसकी सारी जानकारी आईडी प्रूफ और एड्रेस प्रूफ द्वारा ली जाएगी। वैक्सीन लगने के एक दिन पहले उस व्यक्ति के मोबाइल पर एसएमएस द्वारा जानकारी भेजी जाएगी, कि उसे किस स्थान पर कितने समय पर जाना है। आधार या अन्य कोई दस्तावेज प्रस्तुत करने के बाद ही वैक्सीन दी जाएगी। वैक्सीन लगने के बाद एक एसएमएस और एक लिंक आएगा, एसएमएस में वैक्सीन लग जाने की जानकारी होगी, और लिंक से सर्टिफिकेट मिल जाएगा।
प्रशिक्षण में उपजिला मीडिया अधिकारी कमलसिंह डावर ने बताया कि कोविड19 के संक्रमण ओर बचाव के लिए कोविड19 टीकाकरण अभियान को सफल बनाकर हम इस वैश्विक महामारी से लड़ सकते हैं। इसके लिए हम तैयार है कोरोना टीकाकरण हेतु प्राथमिकता समूह स्वास्थ्य सेवा प्रदाता - फ्रंट लाइन कार्यकर्ता ,उच्च जोखिम वाले लोग ,50 वर्ष से अधिक आयु के लोग होंगें। शासन की गाईडलाइन अनुसार सत्र आयोजित होंगे जिसमें सभी टीम के सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। मैदानी कार्यकर्ता को निर्देश दिए कि कोविड19 टीकाकरण की वैक्सीन पुरी तरह सुरक्षित है जो हमारे परिवार के सदस्यों और सबको सुरक्षा प्रदान करेगा का संदेश एवम कोविड19 टीकाकरण के पश्चात अनुकूल व्यवस्था जैसे कोरोना से बचने के लिये जरूरी है मास्क पहने, धोते रहे हाथ, रखे 2 गज की दूरी संदेश नियमित टीकाकरण सत्र, स्वास्थ्य गतिविधियों के माध्यम से आम नागरिकों को दिया जाए। इस अवसर पर शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के मेडिकल ऑफिसर, आयूष चिकित्सक, बी ई ई सुखदेव रावत एवम स्वास्थ्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
फ़ोटो संलग्न

