देवास। देशभर में कोरोना वैक्सीन प्रथम चरण के टीकाकरण अभियान की भव्य आरम्भ 16 जनवरी 2021 से हो चुका हैं। अमलतास अस्पताल में भी वैक्सीनेशन का कार्य सुबह 9:00 से शाम 5:00 बजे तक किया जा रहा है। पीआरओ सन्तोष वर्मा ने बताया कि पिछले दो चरणों में संस्था के जिन 184 लोगों को वैक्सीन का टीका लगा था वे सभी पुरी तरह से स्वस्थ हैं। आज दिनांक 20 जनवरी 2021 बुधवार को टीकाकरण अभियान के प्रथम चरण के तीसरे दिन वैक्सीन का पहला टीका अमलतास अस्पताल के सीओओ डॉ. जगत बी. रावत, डॉ. संजय चौरसिया, डॉ. राहिल निधान, डॉ. अर्चना कोठारी, डॉ. मनीष तोमर, नर्सिंग अधीक्षक मनीष शर्मा, अजय सक्सैना, गोपाल कृष्ण जोशी, जितेंद्र राजपूत सहित अन्य कर्मचारियों को वैक्सीन का टीका लगाया गया। इस दौरान ब्लाक नोडल अधिकारी डॉ. एम. के. धाकड़ के नेतृत्व में 5 सदस्यीय टीम के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे। अमलतास अस्पताल के चेयरमेन मयंक राज सिंह भदोरिया के निर्देशन में डॉ. अश्विन सोनगरा, एवम् डॉ. मनीष तोमर के नेतृत्व में प्रियंका गालोदिया, सबीना खान, राकेश पटेल आदि नर्सिंग स्टॉफ के सदस्य भी उपस्थित थे

