देवास। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र समर्पण निधि अभियान को लेकर हिंदू समाज में उत्साह का वातावरण है। श्री राम मंदिर निर्माण में हर कोई अपनी सहभागिता देना चाह रहा है और अपनी भावनाएं अलग-अलग तरीके से प्रवाहित कर रहा है। ऐसा ही नजारा रविवार को स्टेशन रोड स्थित आदर्श बस्ती में देखने को मिला, जहां समर्पण निधि लेने के लिए पहुंचे राम भक्तों पर घरों की छतों से महिलाओं ने पुष्पवर्षा की व तिलक लगाकर राम भक्तों को समर्पण निधि सौंपी। इस दौरान कुछ घरों पर राम भक्तों को अल्पाहार भी कराया तथा केशरिया दुपट्टे ओढ़ाकर अभिनंदन किया। क्षेत्र के समर्पण निधि टोली प्रमुख प्रवीण वर्मा ने इस बारे में बताया कि प्रतिदिन टोली के रूप में रामभक्त समर्पण निधि एकत्रित करने निकल रहे है। इस दौरान हमें कई जगह श्रीराम का दूत मानकर अभिनंदन किया जा रहा है, पुष्पवर्षा, आरती व तिलक लगाकर श्रद्धा के साथ समर्पण निधि सौंपी जा रही है। वर्मा ने बताया कि रविवार को हनुमान चालीसा व श्रीराम की आरती के पश्चात समर्पण निधि एकत्रित करने का महाअभियान क्षेत्र में चलाया गया और श्रीराम मंदिर निर्माण अभियान से जुडऩे का आग्रह किया। इस दौरान बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित थे।
Related Posts '
19 APR
लुटेरी दुल्हन गैंग का पर्दाफाश, 24 घंटे में 5 आरोपी गिरफ्तार
लुटेरी दुल्हन गैंग का पर्दाफाश, 24 घंटे में 5 आरोपी...
19 APR
सेन थॉम एकेडमी में अग्नि सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला आयोजित
सेन थॉम एकेडमी में अग्नि सुरक्षा जागरूकता...
19 APR
होली ट्रिनिटी विद्यालय में दादा-दादी नाना-नानी दिवस मनाया
होली ट्रिनिटी विद्यालय में दादा-दादी नाना-नानी दिवस...
19 APR
15 लाख से अधिक का अवैध शराब मश्रूका जब्त
ऑपरेशन प्रहार में पुलिस की बड़ी कार्रवाई 15 लाख से...
19 APR
राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग के चेयरमैन डॉ. शाह ने अमललास अस्पताल का किया निरीक्षण
राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग के चेयरमैन डॉ. शाह ने...

