देवास। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी अखिल भारतीय ब्राह्मण महासंघ के नेतृत्व में सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा अक्षय तृतीया पर राज राजेश्वर भगवान परशुराम का जन्मोत्सव समाज अध्यक्ष संजय शुक्ला की अध्यक्षता में मनाया जाएगा। प्रात: 8 बजे भगवान परशुराम जी के चाणक्यपुरी स्थित मंदिर में पंडित सूर्यकांत मिश्र, नानू पंडित ओर कपिल पंडित के आचार्यत्व में हवन पूजन कर भगवान की प्रतिमा का अभिषेक कर महाआरती की जाएगी। जानकारी देते हुए समाज के प्रवक्ता आदित्य दुबे ने बताया कि सभी समाजजन अपने इस सबसे बड़े पर्व को पूर्ण श्रद्धाभाव से मानकर अपने आराध्य का पूजन करेंगे। आज ही शाम को ब्राह्मण परिवारों के घरों में दीपक लगाए जाएंगे। समाज के महासचिव दिनेश मिश्रा, कोषाध्यक्ष सतीश दुबे, महिला संघ अध्यक्ष यशोदा शर्मा, युवा संघ अध्यक्ष महेंद्र व्यास ने सभी विप्र बंधुओ से उपस्थित होने का आग्रह किया है।
Related Posts '
17 APR
देवास में खूनी गैंगवार, फायरिंग में 19 वर्षीय युवक की मौत, एक गंभीर घायल
देवास में खूनी गैंगवार, फायरिंग में 19 वर्षीय युवक की...
17 APR
सी जी ट्यूटोरियल्स के 13 विद्यार्थियों ने प्राप्त किए 90 प्रतिशत से अधिक अंक
सी जी ट्यूटोरियल्स के 13 विद्यार्थियों ने प्राप्त...
17 APR
अमलतास सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में अत्याधुनिक चिकित्सा पद्धति पर कार्यशाला आयोजित
अमलतास सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में अत्याधुनिक...
16 APR
सेंट थॉमस स्कूल, देवास का ऐतिहासिक उत्कर्ष
सेंट थॉमस स्कूल, देवास का ऐतिहासिक उत्कर्ष कक्षा 10...

