मा शि मं की 12वी बोर्ड परीक्षा में आगरोद पब्लिक स्कूल की कुँ दिव्या चौहान ने गणित संकाय में 500 में से 477 अंक अर्जित कर देवास जिले की प्रावीण्य सूची में प्रथम स्थान प्राप्त किया एवं परिवार व स्कूल का नाम गौरवान्वित किया ।
इस उपलब्धि पर आगरोद पब्लिक स्कूल परिवार द्वारा हर्ष व्यक्त कर दिव्या एवं पिता श्री राकेश सिंह चौहान को फूलमाला पहनाकर सम्मानित किया गया तथा मुँह मीठा करवाया गया ।
आगरोद पब्लिक स्कूल प्रबंधन, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं छात्र-छात्राओं ने दिव्या को देवास जिले में टॉप करने पर बधाई दी एवं उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामनाएं दी ।

