ब्राह्मण समाज ने पूजा पाठ कर धूमधाम से मनाया भगवान परशुराम जी का जन्मोत्सव

देवास। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासंघ ने धूमधाम से मनाया भगवान परशुराम का जन्मोत्सव एवं विशेष पूजा पाठ की प्रातः 8:30 महासंघ अध्यक्ष संजय शुक्ला, युवा संघ अध्यक्ष महेंद्र व्यास, महिला मंडल की ओर से श्रीमती विनीता व्यास के नेतृत्व में हजारों समाज जन स्त्री पुरुष युवा चाणक्यपुरी राजाराम नगर स्थित श्रीमती चंदा शर्मा द्वारा स्थापित भगवान परशुराम के मंदिर में एकत्रित हुए।
शिव मदन वैदिक संस्थान के आचार्य पंडित सूर्य प्रकाश मिश्रा नानू पंडित एवं उपस्थित विद्वान पंडितों द्वारा विधिवत पूजा अर्चना एवं हवन संपन्न कराया इसके पश्चात महा आरती हुई।
इसके पश्चात महामंत्री दिनेश मिश्रा ने सभी उपस्थिति को संबोधित करते हुए निवेदन किया कि दिनांक 8 मई 2022 को सायं काल 5:30 बजे निकलने वाली भगवान परशुराम शौर्य यात्रा मैं प्रत्येक समाज जन परिवार इष्ट मित्र सहित उपस्थित होकर ब्राह्मण एकता का परिचय दें एवं शौर्य यात्रा को सफल बनाएं। इस अवसर पर श्रीमती मधु शर्मा,  केशव जोशी, श्रीमती रश्मि मिश्रा, श्रीमती माया तिवारी, श्रीमती विभा दुबे, श्रीमती रेणुका शर्मा, श्रीमती ममता मोदी को राजनीतिक एवं सामाजिक संस्थाओं में अहम जिम्मेदारी मिलने पर ब्राह्मण समाज की ओर से सम्मान किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन ब्राह्मण समाज के प्रवक्ता  आदित्य दुबे ने किया। इस अवसर पर सभी समाज जन अपने अपने घरों में दीप प्रज्वलित करेंगे एवं आभार प्रदर्शन सतीश दुबे कोषाध्यक्ष ने किया।

Post Author: Vijendra Upadhyay