– सोशल मीडिया पर फोटो हुए वायरल होने के बाद करवाई सफाई
देवास/ देवास की माता टेकरी पर तत्कालीन कलेक्टर रहे आशुतोष अवस्थी ने बड़ी मेहनत और लगन से सौंदर्यकरण किया था। वही खुद खड़े रहकर चारो ओर अतिक्रमण हटाकर बाउंड्रीवॉल भी बनवाई थी। साथ ही माता टेकरी पर यह भी कई प्रकार के कार्य भी करवाए थे। उस समय माता टेकरी का नजारा ही परिवर्तित हो गया था। उनके जाने के बाद रहे देवास में जितने भी कलेक्टर या प्रबंधन समिति के प्रभारी आये उन्होंने कभी भी पाथवे मार्ग पर मेंटेनेंस नहीं किया।वही पाथवे पर भी विकास और रखरखाव के नाम पर आज तक कुछ नहीं किया।
वर्तमान में प्रबंध समिति के प्रभारी देवास एसडीएम प्रदीप सोनी है। उन्होंने खुद दिसम्बर 2021 माह में मीडिया के सामने पुरे पाथवे मार्ग पर जाकर अधिकरियों को निर्देश दिए थे। जिसमे चारोओर टूटी बाउंड्रीवाल को सुधरने के साथ साथ असामाजिक तत्वों द्वारा नुकसान पहुंचाई कुर्सी, पेड़ पोधो को ठीक करने के निर्देश दिए थे। लेकिन उन निर्देशों का पालन आज तक नहीं हुआ।
बाउंड्रीवाल कई जगह से क्षतिग्रस्त है जिसमें से में सूअर कुत्ते अंदर घुस रहे हैं जो वहां पर गंदा भी करते हैं। साथ ही असामाजिक तत्व भी अंदर घुसकर असामाजिक गतिविधियां भी करते हैं। वहीं कुछ लोग जो रोज सुबह कई वर्षो से पेड़ पौधों को सेवा देकर उन्हें बड़े कर रहे हैं। जैसे तैसे पानी का इंतजाम करते हैं, लेकिन कई लोग उन पेड़ पौधों को भी नुकसान पहुंचा रहे हैं। वही वहा लगी कुर्सियां, झूले और सजावटी चीजों को भी तोड़ दिया गया है। जिस पर वर्तमान प्रभारी ने अभी तक कोई एक्शन नहीं लिया कार्यवाही के नाम पर कुछ नाबालिग बच्चों को जरूर पकड़ा है लेकिन वहां की अवैध गतिविधियां अभी भी सुचारू रूप से चालू है।
आज सुबह ही पाथवे पर व्यवस्थाओ को लेकर फोटो वायरल हुए थे। यह विषय जैसे ही प्रभारी की जानकारी में आया उन्होंने तुरंत निगम कर्मचारियों को पंहुचाकर साफ सफाई करवाई। साथ ही इस विषय पर माँ चामुंडा देवस्थान प्रबंध समिति के प्रभारी देवास एसडीएम प्रदीप सोनी का कहना है की पाथवे पर मेनटेन्स के लिए कोई टेक्नीकल प्रॉब्लम जिसे कारण यह रुका पड़ा था अब एक हफ्ते के अंदर पाथवे पर सारे कार्य करवाए जायेगे। चर्चा में उन्होंने बताया की अब साफसफाई कर्मचारी रोज ही वहा सफाई करेंगे और अब में खुद हफ्ते में दो बार जाकर सब देखूगा।

