देवास/ किसी भी शहर की पहचान उसके सुनियोजित रूप से विकास की योजना, आधुनिक बुनियादी सुविधाओं, यातायात और संचार साधनों से होती है। शहरों में विकास की मूलभूत संरचना, मानव संसाधन के बेहतर उपयोग, जीवन की मूलभूत सुविधाओं तथा सुरक्षा कसौटिया भी आवश्यक होती है। साथ ही शहर के इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ औद्योगिक संरचना और उद्योगों के विकास और पर्यटन के क्षेत्र भी विकसित किया जाना आवश्यक होते है।
यह जब ही संभव होते है जब उस शहर की आर्थिक गतिविधिया व शहर में रोजगार के भरपूर अवसर उपलब्ध हो। इन सभी में महत्वपूर्ण योगदान उस शहर के शिक्षण संस्थान, होटल, रेस्टोरेंट, उद्योग, हॉस्पिटल, रियल एस्टेस, मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिकस व विभिन्न प्रकार के व्यावसयिक संस्थानों का रहता है। जो शहर के विकास के “सरताज” होते है।
देवास में भी इसप्रकार के “सरताज” है, जो शहर की आर्थिक व विकास की गतिविधियों में सहायक है। इन सरताजों को सम्मानित करने के लिए यजत इवेंट्स “दैनिक भास्कर – सरताज 2022” आयोजित करने जा रहा है। जो की 26 जुलाई 2022 को रखा गया है।
यह सरताज सेंट्रल इण्डिया एकडेमी, सीजी टुटोरियल्स, जीनियस किंगडम प्ले स्कूल , रौशनी आई क्लिनिक, प्राइम हॉस्पिटल, संजीवनी डेंटल क्लिनिक, अपना स्वीट्स, एनी टाइम बेकरी, द रॉयल पैलेस, महालक्ष्मी ग्रेनाइट & मार्बल , डागा ड्रीम्ज, एग्रो फॉस, श्री खेड़ापति मोबाईल, किंडर स्कूल है। जिन्हे भास्कर के बैनर तले सम्म्मानित किया जायेगा।