शासकीय पोलीटेक्निक महाविद्यालय देवास में कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने आजीविका दीदी कैफे का किया शुभारंभ


———–
आजीविका स्वाद संगम कियोस्क केंटिन एवं फूडजोन विकसीत कर रोजगार प्राप्त कर रही स्व सहायता समूह की बहनों को दी बधाई
—————
देवास 06 फरवरी 2024/ कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता ने म.प्र. राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन देवास के उम्मीद संकुल संगठन की ग्रामीण महिलाओं को आजीविका चलाने रोजगार के स्थाई अवसर के उद्देश्य से शासकीय पोलीटेक्निक महाविद्यालय परिसर देवास में आजीविका स्वाद संगम फूड कियोस्क का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने कहा कि आजीविका स्वाद संगम कियोस्क केंटिन एवं फूडजोन विकसीत कर उससे रोजगार प्राप्त कर रही स्व सहायता समूह की बहनों को बहुत बधाई। अपने पारिवारिक कार्य व्यवसाय एवं रोजगार के साधनों से अलग सोच विकसित कर एक नये रोजगार को अपना कर उससे अच्छी आय प्राप्त करना साथ ही पारिवारिक खान-पान से अलग हटकर बाजार की मांग के आधार पर नये-नये व्यंजन बनाना एवं उत्कृष्ट व्यवहार से इस कार्य को आगे बढ़ाने के लिए बबीता दीदी और उनकी टीम को बहुत बधाई देता हूं। बबीता दीदी संकुल संगठन के माध्यम से संकुल संगठन की अध्यक्ष होकर इंटरनेशनल तकनीकि प्रशिक्षण संस्था कुटंब श्री के सहयोग एवं समन्वय से जिले में 03 आजीविका स्वाद संगम गतिविधियों का संचालन कर रही है, एवं 09 से 10 दीदीयो के स्थाई रोजगार के साधन को स्थापित करने में मदद कर रही है। स्व-सहायता समूह की जिले की सभी दीदीयों को बबीता दीदी से मेहनत लगन से काम करने की सीख लेनी चाहिए।
इस दौरान पॉलीटेक्निक महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. सोनल भाटी, जिला परियोजना प्रबंधक आजीविका मिशन सुश्री शीला शुक्ला, जिला प्रबंधक श्रीमती सुमन जायसवाल, पंकज सिंह ठाकुर, भावना तुषीर, विकासखण्ड प्रबंधक बिंदिया शर्मा, अनिता चैहान,ज्योति माहेश्वरी, कुदुम्बश्री, श्रीमती विजया कला एवं महावि़द्यालय के अधिकारी/कर्मचारी/छात्र एवं स्व सहायता समूह की श्रीमती बबीता नाटले, विमल नागर, सपना, अयोध्या, सीमा सहित अन्य दीदीया उपस्थित थी।
क्रिकेट खेल बच्चों का हौसला बढ़ाया एवं खेल गतिविधियों का किया अवलोकन
कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने पॉलीटेक्निक महाविद्यालय में बच्चों द्वारा की जा रही गतिविधियों को निरीक्षण किया। छात्र/छात्राओं के उत्साहवर्धन के लिए खेल मैदान में बच्चों के साथ क्रिकेट में प्रतिभागिता की तथा संस्था द्वारा आयोजित क्यारी निर्माण प्रतियोगिता में तैयार की गई क्यारियों का भी निरीक्षण किया गया।
पर्यावरण गतिविधियों को किया प्रोत्साहित
संस्था परिसर में पर्यावरण सुरक्षा एवं सौंदर्यीकरण को दृष्टिगत रखते हुए क्यारी निर्माण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें केवल यादव, करण कामला, हरिओम पटेल एवं हर्ष राठौर ग्रुप प्रथम तथा संजय बिलवाये, राजकुमार माली, मोहित गुर्जर, निलेश यादव के ग्रुप द्वारा द्वितीय स्थान प्राप्त किया गया। संस्थागत छात्र/छात्राओं में खेलकूद के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से संस्था परिसर में विभिन्न खेल प्रतियोगिता जैसे क्रिकेट, कबड्डी, केरम, बेडमिंटन एवं चेस का आयोजन किया गया। जिसमें संस्था के प्रत्येक छात्र/छात्रा द्वारा अपनी सहभागिता की गई।
समस्त गतिविधियों का आयोजन संस्था प्राचार्य डॉ सोनल भाटी के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में संपादित किया गया। आयोजन में संस्था के व्याख्याता डॉ. विवेक कुमार वैद्य, पंकज गुप्ता, श्रीमती शिवांगी मित्तल, कु. पुनम नामदेव, प्रियंक सुनहरे, आशीष बंसल, साकेत भिमटे, वैषाली साहू, योगेश अलावा, संजय पाठोद, तथा अतिथि व्याख्याता, नवीन पाटीदार, महेन्द्र पाटीदार, गणेश मस्करे, श्रीमती शिखा पाठक द्वारा अपना सहयोग प्रदान किया गया।

Post Author: Vijendra Upadhyay