सीएम राइज मॉडल स्कूल, देवास की शिक्षिका ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड


————–
देवास 27 फरवरी 2024/ 50वें खजुराहो नृत्य महोत्सव में विद्यालय की नृत्य शिक्षिका सुश्री अनुष्का जोशी ने विद्यालय की 2 छात्राओं के साथ संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित कथक कुम्भ में 1484 कथक नृत्य कलाकारों के साथ ताल बद्ध नृत्य कर गिनीज बुक ऑफ़ रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराया। जिसमें विद्यालय की जागृति बैरागी (कक्षा 11वीं-बॉयोलॉजी) एवं शीतल पटेल (कक्षा 11वीं-कला) शामिल थीं। यह कार्यक्रम संस्कृति मंत्रालय मध्यप्रदेश शासन द्वारा दिनाँक 19 एवं 20 फरवरी को खजुराहो में आयोजित हुआ। इस विश्व रिकॉर्ड के समय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, संस्कृति मंत्री श्री धर्मेंद्र सिंह लोधी एवं खजुराहो सांसद श्री वी.डी. शर्मा भी उपस्थित थे। आयोजकों द्वारा सभी नृत्य कलाकारों को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित भी किया गया।
सीएम राइज मॉडल स्कूल, देवास की नृत्य शिक्षिका अनुष्का जोशी और विद्यालय की छात्राएं जागृति बैरागी और शीतल पटेल ने अपने माता-पिता घर परिवार के साथ-साथ विद्यालय का नाम एक बार फिर गौरवान्वित किया है। गर्व के इस अवसर पर विद्यालय प्राचार्य देवेन्द्र बंसल, उपप्रचार्य एवं स्टॉफ शिक्षकों ने शुभकामनाएं दी।

Post Author: Vijendra Upadhyay