भारत विकास परिषद ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली


देवास। भारत विकास परिषद शाखा देवास द्वारा आगामी 13 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव में अधिक से अधिक मतदान करने के लिए जन जागृति हेतु मतदाता जागरूकता रैली का अयोजन किया गया। रैली स्थानीय सयाजी द्वार से प्रारम्भ होकर शहर के मुख्य मार्ग से होकर सुभाष चौक में संपन्न हुई। रैली में परिषद् के सदस्य हाथ में मतदाताओं को जागरूक करने हेतु विभिन्न प्रकार के नारों की तख्तियां लेकर मतदाताओं का ध्यान आकर्षित कर रहे थे। कार्यक्रम में परिषद के सभी सदस्यों ने उत्साह से हिस्सा लिया। परिषद के साथ ही लीनस क्लब के सदस्य भी उक्त रैली में सम्मिलित हुए। रैली का शहर में विभिन्न संगठनों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। उक्त जानकारी भारत विकास परिषद के मीडिया प्रमुख कीर्ति चव्हाण ने दी।

Post Author: Vijendra Upadhyay