महेश नवमी पर निकली भव्य शोभा यात्रा


– जगह जगह पुष्प वर्षा से हुआ स्वागत
देवास। माहेश्वरी समाज के मीडिया प्रभारी राजेन्द्र मूंदड़ा, अध्यक्ष मनोज बजाज ने बताया कि इस वर्ष देवास में पहली बार सायं 5 बजे विशाल शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा श्री सांवलियानाथ मंदिर से प्रारंभ होकर श्रीराम मंदिर भेरूगढ़ पर संपन्न हुई। शोभा यात्रा में भगवान भोलेनाथ की चलित झांकी सभी का मन मोह रही थी। इसके बाद रूपल सोमानी द्वारा विभिन्न वेश भूषा में तैयार किये गये बच्चे आकर्षण का केन्द्र रहे। सखी संगठन की अध्यक्ष अलका भूतड़ा के नेतृत्व में महिलाएं लेझिम का प्रदर्शन करती चल रही थी। महिला संगठन की अध्यक्ष चेतना माहेश्वरी एवं साथी सहित सभी डमरू बजाते चल रही थी। रास्ते में गरबा आदि अनेक नृत्य प्रस्तुत किये गये। भजन गायक द्वारका मंत्री ने पूरे समय साथियों के साथ लगातार 2 घंटे भजनों की प्रस्तुति दी।

शोभा यात्रा का स्वागत गणेश देव स्थान, मारवाडी महिला समिति, गणेश काबरा, भीम सोनी, महादेव टेलीकाम संजय ताराणी, राजेश सेन, गणेश विजयवर्गीय, खाटू श्याम सेवा समिति, प्रदीप साहू, पवन विजयवर्गीय, गजेन्द्र सोनी, विधायक प्रतिनिधि भरत चौधरी, राधेश्याम सोनी, स्वर्णकार समाज, संजय जैन गौरवमयी संस्था, चित्तोड़ा समाज, अरविंद महाजन, अशोक गुप्ता, सत्यनारायण चिचाणी परिवार, किराना व्यापारी एसोसिएशन राकेश गुप्ता एवं साथी, वैश्य महासम्मेलन, जांगड़ा पोरवाल समाज, शुक्ला जी एवं साथी, माहेश्वरी स्वीट्स, माहेश्वरी महिला संगठन, प्रगति मंडल आदि ने किया। समाजजनों ने बड़ी संख्या में उपस्थिति दर्ज करवाकर शोभा यात्रा को सफल बनाया। पुरूष सफेद वस्त्र एवं साफां बांधकर तथा महिलाए केशरिया साड़ी में भगवान महेश की जय जय कार करते हुए चल रही थी। शोभा यात्रा का नेतृत्व युवा संगठन अध्यक्ष नितिन चांडक एवं साथियों द्वारा किया गया।

Post Author: Vijendra Upadhyay