वृद्धाश्रम देवास में योग दिवस पर वृद्धजनों ने किया योग

वृद्धाश्रम देवास में योग दिवस पर वृद्धजनों ने किया यो
————-
देवास, 21 जून 2024/ दसवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर वृद्धाश्रम ‘‘बसेरा” राजोदा रोड देवास में योगा अभ्यास का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर डॉ. हर्षा तिवारी (योगाचार्य) संस्थापक वेदिक वेलनेस सेंटर फिटनेस सॉल्यूशन ने वृद्धजनों को योग अभ्यास सिखाया। उन्होंने वृद्धजनों को बताया कि स्वस्थ्य जीवन शैली, निरोग जीवन जीने और ऊर्जा के स्तर में सुधार के नियमित योग करना चाहिए। योग अभ्यास के फायदों के सबंध में जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर वृद्धाश्रम में निवासरत अतःवासी एवं कर्मचारियों द्वारा भी योग अभ्यास में भाग लिया। जाकर स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया गया। योगाचार्य डॉ. हर्षा तिवारी एवं प्रबंधक वृद्धश्रम श्री दिनेश चौधरी ने सभी वृद्धजनों को योग दिवस की जानकारी प्रदान की।

Post Author: Vijendra Upadhyay