‘’हर घर तिरंगा अभियान’’ तहत देवास निकाली तिरंगा यात्रा

 

‘’हर घर तिरंगा अभियान’’ तहत देवास निकाली तिरंगा यात्रा
—————
तिरंगा यात्रा सयाजी द्वार से प्रारम्भ होकर भोपाल चौराहा पहुंची
———-

तिरंगा यात्रा में जनप्रतिनिधि, अधिकारी, स्‍कूली छात्र-छात्राएं और शहर के नागरिक हुए शामिल
———-

देवास / जिले में 15 अगस्त तक ‘’हर घर तिरंगा अभियान’’ चलाया जा रहा है। ‘’हर घर तिरंगा अभियान’’ के तहत देवास में तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा सयाजी द्वार से प्रारम्भ होकर प्रमुख मार्गो से होकर भोपाल चौराहा पर सम्‍पन्‍न हुई। तिरंगा यात्रा के माध्‍यम से जिले के नागरिकों को अपने घरों, दुकानों, कार्यालयों, शैक्षिक संस्थानों आदि पर स्वेच्छा से तिरंगा फहराने के लिए प्रोत्साहित किया। ‘’हर घर तिरंगा अभियान’’ का उद्देश्य है कि सभी लोग अपने घरों में तिरंगा फहराकर आजादी का जश्न मनाएं।

 

तिरंगा यात्रा में देवास विधायक श्रीमती गायत्री राजे पवार, जिला पंचायत अध्‍यक्ष श्रीमती लीला अटारिया, महापौर श्रीमती गीता अग्रवाल, श्री राजीव खण्‍डेलवाल, श्री दुर्गेश अग्रवाल सहित अन्‍य जनप्रतिनिधिगण, सीईओ जिला पंचायत श्री हिमांशु प्रजापति, नगर निगम आयुक्‍त श्री रजनीश कसेरा सहित अन्य अधिकारीगण, स्कूलों के छात्र-छात्राएं, सामाजिक संस्थाएं, पत्रकारगण, खेल एवं युवा कल्याण विभाग, नेहरू युवा केन्द्र एवं शहर के गणमान्‍य नागरिक शामिल थे।

Post Author: Vijendra Upadhyay