सूरदास जयंती के उपलक्ष्य में सक्षम द्वारा आयोजित हुई दिव्यांगो की भजन संध्या

सूरदास जयंती के उपलक्ष्य में सक्षम द्वारा आयोजित हुई दिव्यांगो की भजन संध्या

देवास। सूरदास जयंती पर (सम दृष्टि क्षमता विकास एवं अनुसंधान मंडल) सक्षम की जिला इकाई द्वारा दिव्यांग भजन संध्या का आयोजन किया गया। जो कि कैला देवी मंदिर प्रांगण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की विशेषता यह थी की मंच पर गाने व वादन करने वाले सभी दृष्टि बाधित कलाकार थे। अंतरमन से गाने वाले व बजाने वाले कलाकारों ने सूरदास के भजन को सुर में पिरोकर दर्शकों को आनंदित व रोमांचित किया। ममता दुबे ने “स्वयं जागकर जगाना है देश को” व अभिजीत सिंह द्वारा “मैया मोह नहीं माखन खायो “गाकर समा बांध दिया। अक्षय खंडेलवाल ऑक्टोपैड, विशाल जी कीबोर्ड, सूर्या जायसवाल ने तबला से संगत दी।
सामाजिक न्याय विभाग की जिला समन्वयक संगीता यादव दीदी मालवा प्रांत के सह सचिव हर्ष शर्मा तथा भाजपा जिला अध्यक्ष रायसिंह सेंधव द्वारा दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया।
मालवा प्रांत सह सचिव हर्ष शर्मा ने सूरदास जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया की सूरदास जन्म से ही दृष्टि बाधित थे। फिर भी उन्होंने अपने साहित्य में भगवान श्री कृष्ण के श्रृंगार व लीलाओं का अद्भुत वर्णन किया है।
कार्यक्रम का समापन भारत माता की आरती से किया गया। इस अवसर पर महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल संघ के विभाग संघचालक मा. अजय गुप्ता व विमल अग्रवाल व गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन संस्था सह सचिव रितु गुप्ता दीदी तथा महिला आयाम प्रमुख दीपा केदार दीदी द्वारा किया गया। कलाकारों अतिथियों का सम्मान संस्था उपाध्यक्ष लक्ष्मण व सचिव अमित पीठवे व आभार प्रदर्शन सक्षम जिला अध्यक्ष दारा सिंह वशिष्ठ द्वारा किया गया।

Post Author: Vijendra Upadhyay