42 लाख की धोखाधड़ी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

42 लाख की धोखाधड़ी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

सरकारी नौकरी, सस्ता माल और योजनाओं के नाम पर की थी ठगी

देवास। थाना औद्योगिक क्षेत्र पुलिस ने एक ऐसे आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसने सरकारी नौकरी, सस्ता माल और विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का झांसा देकर कुल 42 लाख रुपये की धोखाधड़ी की थी। पुलिस अधीक्षक श्री पुनीत गेहलोद के निर्देशन में आरोपी की गिरफ्तारी की यह कार्रवाई की गई।

घटना के संबंध में फरियादी ने 31 जुलाई 2025 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि आरोपी देवीसिंह उर्फ देवेन्द्रसिंह पिता दुलेसिंह, निवासी गौतम नगर देवास, ने उनके साथ ही अन्य तीन लोगों—राजेन्द्र प्रतापसिंह निवासी पिपलोदा द्वारकाधीश, रितुराज पिता गजराज सिंह निवासी राधागंज देवास और धर्मेन्द्र पिता मानसिंह चौहान निवासी फ्रिगंज उज्जैन—को सरकारी नौकरी, सस्ते माल और सरकारी लाभ दिलाने का झांसा देकर कुल 42 लाख रुपये ऐंठ लिए। आरोपी ने विश्वासघात कर अमानत में खयानत की।

फरियादी की शिकायत पर थाना औद्योगिक क्षेत्र देवास में अपराध क्रमांक 690/2025, धारा 420, 406, 409 भारतीय दण्ड संहिता के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयवीरसिंह भदौरिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक सुमित अग्रवाल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक शशिकांत चौरसिया को आरोपी की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया।

विशेष पुलिस टीम ने तकनीकी सूचनाओं के आधार पर 1 अगस्त 2025 को आरोपी देवीसिंह उर्फ देवेन्द्रसिंह (उम्र 40 वर्ष) को गौतम नगर देवास से गिरफ्तार किया। उसे माननीय न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी:
देवीसिंह उर्फ देवेन्द्रसिंह पिता दुलेसिंह डोडिया, निवासी गौतम नगर, देवास

टीम का योगदान:
इस सफलता में थाना प्रभारी निरीक्षक शशिकांत चौरसिया, उपनिरीक्षक मलखान सिंह भाटी, एसएस मीणा और आरक्षक अजय जाट की विशेष भूमिका रही। पुलिस टीम द्वारा किया गया यह कार्य सराहनीय है।

Post Author: Vijendra Upadhyay