देवास। माँ नर्मदा महिला जायसवाल सोशल ग्रुप ने महिला दिवस 8 मार्च को शिवशक्ति गार्डन पर होली मिलन का आयोजन अध्यक्ष आशा जायसवाल के नेतृत्व में किया। इस अवसर पर समाज की महिलाओं ने अपने उद्बोधन में महिला दिवस की शुभकामनाएं दी एवं बताया कि नारी सृष्टि की अनमोल रचना है नारी ने भगवान को भी जन्म दिया है। आज हम राष्ट्र की उन्नति की बात करते है लेकिन जब तक नारी को पूर्ण सम्मान एवं समान अधिकार नहीं मिलते तब तक कोई भी राष्ट्र, उन्नति नहीं कर सकता । गु्रप द्वारा होली मिलन समारोह में सभी ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर होली की बधाई दी । इस अवसर पर बड़ी संख्या में समाज की महिलाएं उपस्थित थीं। अंत में आभार महासचिव सीमा जायसवाल नेे माना। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी अलका जायसवाल ने दी।
Related Posts '
03 NOV
भारत विकास परिषद देवास एवं भौंरासा शाखा का संयुक्त गुरु वंदन-छात्र अभिनंदन कार्यक्रम संपन्न
भारत विकास परिषद देवास एवं भौंरासा शाखा का संयुक्त...
03 NOV
सेन थॉम एकेडमी में भव्य वार्षिकोत्सव कोइनोनिया संपन्न
सेन थॉम एकेडमी में भव्य वार्षिकोत्सव कोइनोनिया...
02 NOV
अवैध शराब से भरे ट्रक से कुचलकर खातेगांव टीआई दिलीप पुरी की मौत
अवैध शराब से भरे ट्रक से कुचलकर खातेगांव टीआई...
31 OCT
देवास नगर में 12 स्थानों से निकलेंगे संयुक्त विद्यार्थी पथ संचलन
देवास नगर में 12 स्थानों से निकलेंगे संयुक्त...
30 OCT
वरिष्ठ समाजसेवी एवं पूर्व देवास विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष स्व. सुभाष चंद्र वेणीमाधव मिश्रा के निधन पर शोक की लहर
वरिष्ठ समाजसेवी एवं पूर्व देवास विकास प्राधिकरण...

