देवास। चैत्री नवरात्री के पर्व पर कैलादेवी मंदिर उत्सव समिति के तत्वावधान में आयोजित होने वाली श्रीराम कथा की बैठक में फूलों की होली के साथ फाग उत्सव मनाया । समिति के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की बैठक कथा संयोजक म.प्र.पा.पु.नि. अध्यक्ष रायसिंह सेंधव की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक संयोजक मण्डल के पदाधिकारी पूर्व महापौर जयसिंह ठाकुर, राष्ट्रीय कवि देवकृष्ण व्यास, डॉ. डी.पी. श्रीवास्तव, कमल बर्डिया, राजेश यादव, राजेश खत्री, रमण शर्मा, अजबसिंह ठाकुर ने कथा आयोजन को लेकर कार्यकर्ताओं से चर्चा की तथा महिला कार्यकर्ताओं को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित की। बैठक में कथा आयोजक मन्नुलाल गर्ग ने कहा कि 21 मार्च से 29 मार्च तक रामकथाचार्य मझले मुरारी बापू द्वारा की जाने वाली रामकथा में राम जन्म एवं राम विवाह प्रसंग को उत्सव के रूप में मनाया जाएगा तथा 29 मार्च को राम राज्य अभिषेक को दीपोत्सव के रूप में मनाते हुए कथा आयोजन को ऐतिहासिक स्वरूप प्रदान करने की कोशिश की जाएगी। बैठक में महिला कार्यकर्ताओं सहित बड़ी संख्या में विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। बैठक का संचालन चेतन उपाध्याय ने किया तथा आभार कैलादेवी पारमार्थिक ट्रस्ट के अध्यक्ष ब्रजमोहन अग्रवाल ने किया।
फूलों की होली से मनाया फाग उत्सव
बैठक के अंत में दीपक गर्ग एवं अनामिका गर्ग ने फूलों की वर्षा कर फाग उत्सव प्रारंभ किया तथा महिलाओं ने होली गीतों की प्रस्तुती दी। कार्यकर्ताओं ने नृत्य करते हुए फाग उत्सव का आनंद लिया