देवास। भारत विकास परिषद देवास मुख्य शाखा का खेड़ापति गार्डन में शपथअधिकारी प्रांतीय संरक्षक अशोक जाधव के नेतृत्व में शपथ विधि समारोह सम्पन्न हुआ। मुख्य अतिथि शापुर्जी पालोनजी गु्रप के सीआईओ सुबोध दुबे उपस्थित थे। विशेष अतिथि अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की राष्ट्रीय पश्चिमांचल उपाध्यक्ष सुमन मूंदड़ा उपस्थित थी। कार्यक्रम का शुभारंभ दीपप्रज्वलन एवं वन्देमातरम गायन परिषद के बच्चों द्वारा किया गया। 5 नये सदस्य बनाये गए अध्यक्ष ऋषि सोनी, सचिव-आनन्द अधिकारी, कोषाध्यक्ष-मनीष बर्डिया, उपाध्यक्ष एवं महिला प्रमुख स्वाति मनोज मुंदड़ा और राजश्री राजेश सोनी, सह सचिव नेहा अग्रवाल , प्रचार प्रमुख बबलू राव, कार्यकारिणी सदस्य दीपिका गर्ग,निर्मला डसानिया, विनीता माहेश्वरी, शीतल सोनी, कविता जोशी, रचना तलाटी, संजीव आचार्य, रोहित अग्रवाल, संतोष सोनी, सतीश मुकाती नियुक्त किये गए। स्वागत भाषण निवृतमान अध्यक्ष वृषाली आप्टे ने दिया। गत वर्ष की जानकारी रचना तलाटी ने दी, आभार नव नियुक्त सचिव आनंद अधिकारी ने माना। संचालन कविता जोशी ने किया।
Related Posts '
03 MAY
पत्रकारिता में हो स्वदेशी दृष्टि एवं विश्वसनीयता : कैलाश सनोलिया
पत्रकारिता में हो स्वदेशी दृष्टि एवं विश्वसनीयता :...
02 MAY
डोडिया टीवीएस द्वारा आयोजित लकी ड्रॉ स्कीम का सफल आयोजन
Screenshot डोडिया टीवीएस द्वारा आयोजित लकी ड्रॉ स्कीम का...
01 MAY
24 घंटे में किसान की मेहनत की कमाई चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
24 घंटे में किसान की मेहनत की कमाई चोरी करने वाला...
30 APR
देवास-इंदौर बस में महिला से छेड़छाड़, कंडक्टर पर केस दर्ज
देवास-इंदौर बस में महिला से छेड़छाड़, कंडक्टर पर केस...
29 APR
नर्सरी, केजी-1 और केजी-2 के बच्चों की अब किसी भी तरह की लिखित परीक्षा नहीं ली जाएगी
नर्सरी, केजी-1 और केजी-2 के बच्चों की अब किसी भी तरह की...

