सिवरेज योजना के कार्यो के साथ-साथ मार्गो के निर्माण का कार्य प्रगति पर

देवास/ शहर के विभिन्न वार्ड क्षेत्रो मे सिवरेज योजना के कार्यो के साथ-साथ मार्गो के निर्माण का कार्य प्रगति पर है। इन कार्यो का निरीक्षण देवास विधायक श्रीमंत गायत्री राजे पवार द्वारा महापौर सुभाष शर्मा के साथ आवास नगर मे सिवरेज योजना के कार्यो के साथ ही रोड रेस्टोरेशन के कार्यो का निरीक्षण कर कार्यो को तेज गति से करने के निर्देश दिये गये। इसके अलावा नगर निगम द्वारा जवाहर नगर मे भोलेनाथ रोड से कालानी बाग को जोडने वाले महावीर नगर के मार्ग का भी निर्माण किया जा रहा है। साथ ही मुक्तिधाम के पहुॅच मार्ग का निर्माण भी चल रहा है। इन कार्यो की गति एवं गुणवत्ता को देखने हेतु महापौर सुभाष शर्मा द्वारा निगम आयुक्त विशालसिह चौहान के साथ इस मार्ग का निरीक्षण किया गया।
नगर निगम द्वारा वर्षाकाल के पूर्व बडे नालो मे मिश्रीलाल नगर के नाले की व्यापक सफाई पोकलेण्ड मशीन के माध्यम से कराई जा रही है। जिसका निरीक्षण महापौर द्वारा निगम आयुक्त के साथ किया गया। महावीर नगर एवं मुक्तिधाम मार्ग निरीक्षण मे सांसद प्रतिनिधी राजीव खण्डेलवाल, मेयर इन काउंसिल सदस्य यशवंत हरोडे, संजय दायमा, भाजपा नेता बहादुर मुकाती सहित क्षेत्रिय उपयंत्री उपस्थित रहे।

Post Author: Vijendra Upadhyay

Leave a Reply