देवास। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी पद्मजा स्कूल का माध्यमिक शिक्षा मण्डल का परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट रहा। कक्षा 12 वीं में 6 विद्यार्थियों ने 85 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। शिवानी पटेल ने कक्षा ृ12 वीं में प्रथम स्थान अर्जित किया। 26 विद्यार्थी 80 प्रतिशत से अधिक अंक लाकर उत्तीर्ण हुए। 55 विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित किए। कक्षा 12 वीं में 121 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। इसी प्रकार कक्षा 10 वीं में 4 विद्यार्थियों 90 प्रतिशत से अधिक अंक लाकर विद्यालय का नाम रोशन किया। इस कक्षा के हर्षल प्रचंड ने 95.6 अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान अर्जित किया। 32 विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। 46 विद्यार्थी 75 प्रतिशत से उपर रहे। 81 विद्यार्र्थियों ने प्रथम श्रेणी प्राप्त की। प्राचार्य डॉ. कोमल जैन, उप प्राचार्य स्वप्निल जैन एवं समस्त विद्यालय स्टाफ ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं प्रेषित की।
Related Posts '
23 APR
सेन्ट्रल इण्डिया एकेडमी के दो विद्यार्थियों का इंस्पायर योजना में चयन
सेन्ट्रल इण्डिया एकेडमी के दो विद्यार्थियों का...
19 APR
होली ट्रिनिटी विद्यालय में दादा-दादी नाना-नानी दिवस मनाया
होली ट्रिनिटी विद्यालय में दादा-दादी नाना-नानी दिवस...
19 APR
राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग के चेयरमैन डॉ. शाह ने अमललास अस्पताल का किया निरीक्षण
राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग के चेयरमैन डॉ. शाह ने...
15 APR
ज्ञान सागर इंटरनेशनल का CBSE कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा में शानदार परिणाम
ज्ञान सागर इंटरनेशनल का CBSE कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा...

