म.प्र. के खिलाडियों ने लहराया तिरंगा
देवास। जू-जित्सू असोसिएशन ऑफ म.प्र. एवं यूनिवर्सल मार्शल आर्ट अकादमी के 6 खिलाडियों ने म.प्र. का प्रतिनिधित्व करते हुए भारतीय जू-जित्सु टीम में सम्मिलित होकर बैंकाक, थाईलैण्ड में रेंगसीट यूनिर्वसिटी में आयोजित वल्र्ड रेकिंग जू-जित्सु प्रतियोगिता में अपने अपने वजन समूह व इवेंट में भाग लेकर कुल 14 पदक प्राप्त किए। भारतीय जू-जित्सू टीम कोच सेन्साई विजेन्द्र खरसोदिया ने बताया कि भारतीय जू-जित्सू टीम को कुल 23 पदक प्राप्त हुए हैं। इन पदकों में 1 स्वर्ण, 1 रजत, 12 कांस्य पदक शामिल हैं। जू-जित्सु खिलाडियों ने पदक हासिल कर भारतीय परचम लहराते हुए तृतीय स्थान प्राप्त किया। कोच विजेन्द्र खरसोदिया ने बताया कि प्रतियोगिता में चीन, कोरिया, इंडोनेशिया, कजाकिस्तान, मंगोलिया, पाकिस्तान, सिंगापुर, थाईलैण्ड, यू.एस.ए., फिलिपिंस, वियतनाम, मोरिश्यस, अफगानिस्तान सहित 14 देशों के जू जित्सु खिलाडियों ने भाग लिया।
इन खिलाडियों ने जीते पदक
कुंदन सोलंकी 4 पदक, रोहिणी कमल 3 पदक, वेदेही शर्मा 2 पदक, खुशी पटेल 3 पदक, सिद्धार्थ मुले 2 पदक, श्रवण राठौर का प्रदर्शन श्रेष्ठ रहा।
खिलाडियों की उपलब्धि पर जू-जित्सु असोसिएशन की संरक्षक विधायक गायत्री राजे पवार, तकनीकी शिक्षा मंत्री दीपक जोशी, महापौर सुभाष शर्मा, अभय श्रीवास, अबरार अहमद शेख, सह सचिव प्रेम परमार, रजनीश साहू, दिलेर पारोसनिया, विनोद सोलंकी, रश्मि कलम, ऋषभ त्रिवेदी, रेणुका कलम, सुयश खरे, अनिकेत चौधरी, रितिक सोलंकी, वैभव लिमकर, सहज सरकार, प्रमोद सुमन आदि ने बधाई दी। खिलाडी आज 14 जून को बैंकाक से कलकत्ता भारत के लिये रवाना होंगे।