देवास। देवास शहर में पहली बार रिदेमिक सिजलर डांस एकेडमी में मुम्बई के फेमस विकास सावंत डांसर जिन्हें छोटा पैकेट बड़ा धमाका के नाम से जाना जाता है ने आकर बच्चों की वर्कशॉप ली तथा उन्हें डांस के गुर सिखाए तथा उन्हें रियलटी शो के लिये किस प्रकार की तैयारी करें तथा इसमें किस प्रकार से इंट्री की जा सकती है यह सब विस्तार से बताया।
डायरेक्टर मानस चौहान ने बताया कि श्री सांवत ने मुम्बई में गोविंदा, शाहरूख खान, सलमान खान, सनी लियोन, हनीसिंह के साथ काम किया है तथा कई टीवी शो में भी अपनी प्रस्तुतियां दी है। इस अवसर पर श्री सावंत ने बच्चों को प्रमाण पत्र भी वितरित किए।

